गुजरात: तनिष्क के मैनेजर से विज्ञापन के लिए लिखवाया माफीनामा, मिल रहे हैं धमकी भरे कॉल

अहमदाबाद। आभूषण विक्रेता कंपनी तनिष्क के विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। टीवी से कंपनी द्वारा विज्ञापन वापस लिए जाने के एक दिन बाद गुजरात के गांधीधाम तनिष्क के एक स्टोर पर हमला की खबर सामने आई थी, लेकिन कच्छ पुलिस ने हमले की खबरों का खंडन किया है। पुलिस के मुताबिक दो लोगों ने कथित तौर पर स्टोर मैनेजर को माफी पत्र लिखने के लिए कहा था। इसके साथ ही तनिष्क को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस ने बताया है कि वो इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है।

Recommended Video

    Gujarat: Tanishq के मैनेजर से लिखवाया माफीनामा, मिल रहे हैं धमकी भरे Call | वनइंडिया हिंदी
    स्टोर के मैनेजर से लिखवाया गया कि, 'यह विज्ञापन शर्मनाक है और हम माफी मांगते हैं

    स्टोर के मैनेजर से लिखवाया गया कि, 'यह विज्ञापन शर्मनाक है और हम माफी मांगते हैं

    रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात के गांधीधाम में तनिष्क स्टोर के प्रबंधक को मंगलवार शाम को विज्ञापन के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और इलाके में गश्त बढ़ाई गई। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक , स्टोर के मैनेजर से लिखवाया गया कि, 'यह विज्ञापन शर्मनाक है और हम माफी मांगते हैं। बता दें कि कंपनी ने पिछले हफ्ते अपने नए कलेक्शन 'एकत्वम' को लेकर एक ऐड रिलीज किया था, जिसमें दो परिवारों के बीच अंतरधार्मिक विवाह दिखाया गया था। ट्विटर पर इस ऐड को लेकर #BoycottTanishq ट्रेंड होने लगा था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे 'लव ज़िहाद को बढ़ावा' देने वाला ऐड बताया और इसे हटाने की मांग की। जिसके बाद कंपनी ने एक विज्ञापन को वापस ले लिया था।

    मुझे धमकी भरे कॉल आए हैं: तनिष्क स्टोर मैनेजर

    मुझे धमकी भरे कॉल आए हैं: तनिष्क स्टोर मैनेजर

    इस घटना पर पूर्वी कच्छ के एसपी मयूर पाटिल ने कहा कि, 12 अक्टूबर को, गांधीधाम स्थित तनिष्क स्टोर पर दो लोग आए और उन्होंने गुजराती में माफी मांगने की मांग की। दुकान के मालिक ने मांग पूरी कर दी थी लेकिन उन्हें कच्छ से धमकी भरे फोन आ रहे थे। स्टोर पर हमले की खबरें झूठी हैं। वहीं स्टोरी के मैनेजर राहुल मंजुला ने कहा कि, स्टोर पर हमला नहीं किया गया है। हालाँकि, मुझे कुछ धमकी भरे कॉल मिले। पुलिस ने हमारी मदद कर रही है।

    कंपनी ने विज्ञापन पर जारी किया बयान

    कंपनी ने विज्ञापन पर जारी किया बयान

    कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि, 'एकत्वम अभियान का मकसद, इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विभिन्न क्षेत्र के लोगों, स्थानीय समुदायों और परिवारों से एक साथ आकर जश्न मनाने का है, लेकिन इस फिल्म पर गंभीर व उकसाने वाली प्रतिक्रियाएं मिली, जो कि फिल्म के उद्देश्य से बिल्कुल उलट है। हम बेवजह भावनाओं के इस तरह उत्तेजित होने से बेहद दुखी हैं और हमारे कर्मचारियों, साझेदारों और स्टोरकर्मियों की सुरक्षाा को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को वापस लेते हैं।

    विज्ञापन में एक हिंदू महिला की गोदभराई की रस्म को दिखाया गया था

    दरअसल तनिष्क के विज्ञापन में एक हिंदू महिला की गोदभराई की रस्म को दिखाया गया था। इस लड़की की शादी मुस्लिम परिवार में हुई है। इसमें हिंदू संस्कृति को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम परिवार सभी रस्मों रिवाजों को हिंदू धर्म के हिसाब से करता दिखाया गया है। विज्ञापन में गर्भवती महिला अपनी सास से पूछती है, मां ये रस्म तो आपके घर में होती भी नहीं है, इस पर उसकी सास जवाब देती है कि बिटिया को खुश रखने की रस्म तो हर घर में होती है न।

    तनिष्क के समर्थन में आईं कई हस्तियां

    देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने तनिष्क के इस विज्ञापन का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता थरूर ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'अपने विज्ञापन के जरिए हिंदू-मुस्लिम एकता को खूबसूरती के साथ दिखाने के लिए कट्टरवादी हिंदुओं ने तनिष्क ज्वैलरी का बहिष्कार करने की मुहिम चलाई है। हिंदू मुस्लिम की 'एकत्वम' से यदि उन्हें इतनी चिढ़ है तो वे दुनिया के लिए सबसे बड़े हिंदू-मुस्लिम की एकता के प्रतीक इंडिया का विरोध क्यों नहीं करते?' वहीं तनिष्क के विज्ञापन को लेकर मशहूर लेखक चेतन भगत ने विरोध करने वालों पर तंज कसा कि उनमें से ज्यादातर लोगों में तनिष्क की जूलरी खरीदने की कूवत ही नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+