जेट एयरवेज मामलाः यात्री ने मांगा 30 लाख का मुआवजा, 100 अपग्रेड वाउचर्स भी मांगे

नई दिल्ली। जेट एयरवेज की मुंबई-जयपुर फ्लाइट में क्रू की लापरवाही के कारण 166 यात्रियों की जान अटक गई थी। वहीं, इलाज के लिए अस्पताल भेजे गए 5 में से एक जेट एयरवेज यात्री ने एयरलाइन से 30 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है। इसके अलावा यात्री ने 100 अपग्रेड वाउचर्स की मांग भी की है। यात्री ने एयरलाइन पर देखभाल में कमी का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी एयरलाइन के सूत्रों ने दी।

वीडियो जारी करने की धमकी दी

वीडियो जारी करने की धमकी दी

सूत्रों के मुताबिक, यात्री ने विमान की वीडियो जारी करने की धमकी दी है। जेट एयरवेज में केबिन प्रेशर के कारण अनियंत्रित होने के कारण 30 यात्रियों के नाक और कान से खून बहने लगा था जिसके बाद आनन-फानन में विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। वहीं, लापरवाही के लिए कॉकपिट क्रू मेंबर को हटा दिया गया था और जेट एयरवेज ने इसपर खेद जताया था।

100 अपग्रेड वाउचर्स भी मांगे

100 अपग्रेड वाउचर्स भी मांगे

कानूनन, अगर कोई यात्री एयरलाइन से यात्रा के दौरान घायल होता है तो उसे मुआवजा देना होता है। सूत्रों के मुताबिक, यात्री ने एयरलाइन से मांग की है कि उसे 30 लाख रु का मुआवजा और 100 अपग्रेड वाउचर्स दिए जाएं ताकि वह इकनॉमी क्लास के टिकट पर बिजनेस क्लास में सफर कर सके।

30 यात्रियों के नाक-कान से बहने लगा था खून

30 यात्रियों के नाक-कान से बहने लगा था खून

दरअसल, गुरुवार सुबह उड़ान के दौरान फ्लाइट 9 डब्ल्यू 697 में क्रू केबिन प्रेशर को संतुलित रखने का स्विच दबाना भूल गया था जिसके कारण फ्लाइट के अंदर दबाव अनियंत्रित हो गया, सभी ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए थे। विमान में मौजूद 166 में से 30 यात्रियों के नाक-कान से खून बहने लगा था और कुछ ने सिरदर्द की शिकायत भी की थी।

ये भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+