जेट की फ्लाइट में सोनू निगम का गाना पड़ा भारी, पूरा क्रू सस्पेंड
नई दिल्ली। जेट के विमान में गायक सोनू निगम के गानों का लुत्फ उठाना उन पांच एयरहोस्टेस समेत पूरे क्रू मेंबर को भारी पड़ गया जो कि उस समय ड्यूटी पर थे क्योंकि उन्होंने सोनू को गाने के लिए अपना एनाउंसमेंट सिस्टम दिया था। जेट की और से जारी स्टेटमेंट के मुताबिक 'फ्लाइट के पूरे केबिन क्रू इन्क्वायरी चलने तक ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा और उन्हें एक विशेष ट्रेनिंग पर भी भेजा जाएगा।
जेट के अनुसार ये चीजों का गलत प्रयोग है और इसके कारण पायलटों को असुविधा हो सकती थी इसलिए उन्हें सजा देनी जरूरी था ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो।डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने स्टॉफ को दोबारा भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी है।
मालूम हो कि घटना 4 जनवरी की है, जब जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट में गायक सोनू निगम को देखकर यात्री और एयरहोस्टेस दोनों ने ही उनसे गाने की फरमाइश कर डाली जिसके बाद सोनू ने उन्हें निराश नहीं किया और एयरहोस्टेस से माइक लेकर अपने प्रशंसकों को गाने सुनाये। उनका यह वीडियो एक यात्री ने भी बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जो कि तेजी से वायरल भी हुआ था।
ये था वो वीडियो..













Click it and Unblock the Notifications