जीतूभाई चौधरी- कपरादा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कपरादा विधानसभा सीट से जीतूभाई चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जीतूभाई चौधरी के पिता का नाम हारजीभाई रतनभाई चौधरी है। जीतूभाऊ चौधरी वालसाड के कपरादा में ही रहते हैं। उनका पेशा खेती किसानी के साथ खुद का व्यवसाय भी है। जीतूभाई चौधरी कपरादा इलाके से ही पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक बने थे। उन्होंने वालसाड नरगोल से 8वीं तक पढ़ाई की है। उन्होंने 2012 विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान 65 लाख की संपत्ति की घोषणा की थी। जीतूभाई चौधरी पर किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

कपराडा गुजरात के वलसाड जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र है। कपराडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुजरात विधानसभा में सीट नंबर 181 है। वलसाड जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2012 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के जीतू चौधरी ने भाजपा के प्रकाश पटेल को हराया था।












Click it and Unblock the Notifications