Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JEE Mains 2026 Result: Toppers List में राजस्थान नंबर 1, UP-Bihar का क्या हाल?

JEE Mains 2026 Result Toppers List: एनटीए ने JEE Main 2026 सेशन-1 का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। पेपर-1 (B.E./B.Tech) में कुल 12 स्टूडेंट्स ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। राजस्थान का जलवा सबसे ज़्यादा रहा- तीन स्टूडेंट्स परफेक्ट स्कोरर बने।

बिहार से एक स्टूडेंट ने 100 प्रतिशत लाया, लेकिन उत्तर प्रदेश का कोई नाम टॉप लिस्ट में नहीं। आइए पूरी डिटेल्स में समझते हैं...

JEE Main 2026 Result Toppers List

100 प्रतिशत स्कोरर्स की पूरी लिस्ट (Paper-1)

ये रहे वे 12 स्टूडेंट्स जिन्होंने NTA स्कोर 100.00 हासिल किया:

  • श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (NCR)
  • नरेंद्रबाबू गारी महिथ - आंध्र प्रदेश
  • शुभम कुमार - बिहार
  • कबीर छिल्लर - राजस्थान
  • चिरंजीब कर - राजस्थान
  • भावेश पात्रा - ओडिशा
  • अनय जैन - हरियाणा
  • अर्नव गौतम - राजस्थान
  • पसाला मोहित - आंध्र प्रदेश
  • माधव विराडिया - महाराष्ट्र
  • पुरोहित निमय - गुजरात
  • विवान शरद महिस्वरी - तेलंगाना

Rajasthan नंबर-1: कबीर छिल्लर (Kabir Chillar), चिरंजीब कर (Chiranjib Kar)और अर्नव गौतम (Arnav Gautam) तीनों राजस्थान से!

UP-Bihar का हाल

  • बिहार: शुभम कुमार (100प्रतिशत)
  • उत्तर प्रदेश: 100प्रतिशत लिस्ट में कोई नाम नहीं

Category Wise Toppers List: श्रेणीवार टॉपर्स लिस्ट-

  • जनरल-ईडब्ल्यूएस: श्रेष्ठ जसोरिया (राजस्थान) - 99.9992442प्रतिशत
  • ओबीसी-एनसीएल: नरेंद्रबाबू गारी महित (आंध्र प्रदेश) - 100प्रतिशत
  • एससी: देवा श्रीवेध (आंध्र प्रदेश) - 99.9992271प्रतिशत
  • एसटी: दक्ष सेहरा (राजस्थान) - 99.9938620प्रतिशत
  • PwBD: अर्श जैन (मध्य प्रदेश) - 99.9100843प्रतिशत

Who Is Woman Topper: महिला टॉपर कौन है?

  • आशी ग्रेवाल (हरियाणा) - 99.9969766प्रतिशत

100 Percentile का सही मतलब क्या?

100 Percentile का मतलब है कि आपका प्रदर्शन परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों से बेहतर या बराबर रहा। यानी आप टॉप पर हैं। अगर 13 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, तो 100 percentile वाले स्टूडेंट का स्कोर उन सभी से बेहतर माना गया।

यह नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद आता है। अलग-अलग शिफ्ट्स में पेपर की कठिनाई अलग-अलग होती है। NTA नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला यूज करके सभी शिफ्ट्स को एक समान लेवल पर लाता है, ताकि किसी शिफ्ट का स्टूडेंट नुकसान न उठाए।

इस बार 100 Percentile क्यों खास था?

  • कुल 13,55,293 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे
  • 13,04,653 स्टूडेंट्स ने पेपर-1 दिया (96.26% उपस्थिति)
  • सिर्फ 12 स्टूडेंट्स ही 100 percentile तक पहुंच पाए

इस बार मुकाबला पहले से भी ज़्यादा कड़ा था। लाखों बच्चे, सीमित NIT-IIIT-GFTI सीटें। ऐसे में 100 percentile सिर्फ अच्छे नंबर लाने की बात नहीं, बल्कि लगातार 6-8 महीने का फोकस्ड प्रिपरेशन, टाइम मैनेजमेंट, मॉक टेस्ट और मेंटल स्ट्रेंथ का नतीजा है।

राजस्थान क्यों छा गया?

राजस्थान इस बार टॉपर्स लिस्ट में सबसे आगे रहा - 3 स्टूडेंट्स (कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर, अर्नव गौतम) 100 percentile लाए। कारण? कोटा-जयपुर जैसे शहरों में सालों से चले आ रहे टेस्ट सीरीज, डेली प्रैक्टिस और कॉम्पिटिटिव माहौल। स्टूडेंट्स को सही स्ट्रैटजी, रिवीजन प्लान और मेंटरशिप आसानी से मिल जाती है। लेकिन ध्यान दें - केवल कोचिंग से सफलता नहीं मिलती। सच्ची सफलता आत्म-अनुशासन, स्मार्ट स्टडी और गलतियों से सीखने से आती है।

अब आगे क्या?

रिजल्ट आने के बाद स्टूडेंट्स की नजर अब JoSAA काउंसलिंग पर है।

  • रैंक के आधार पर कॉलेज चॉइस फिलिंग
  • NIT, IIIT, GFTI में सीट अलॉटमेंट
  • JEE Advanced 2026 की तैयारी (जो 100 percentile वालों के लिए खुला है)

महत्वपूर्ण अलर्ट क्या?

68 उम्मीदवारों के रिजल्ट रोके गए हैं। NTA ने उन्हें अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या पहचान में गड़बड़ी का दोषी पाया है। इनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। JEE Main 2026 सेशन-1 का यह रिजल्ट राजस्थान के स्टूडेंट्स के लिए खास रहा। अब सभी की नजर JEE Advanced 2026 पर है। अपना स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+