JEE Advanced 2018: एडमिट कार्ड जारी, 20 मई से पहले करें डाउनलोड

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस साल JEE Advanced की परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर करा रहा है, जिसने इसके एडमिट कार्ड जारी किए।

नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस साल JEE Advanced की परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर करा रहा है, जिसने इसके एडमिट कार्ड जारी किए। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 20 मई तक डाउनलोड किए जा सकते हैं, लेकिन ये भी ध्यान रखें कि JEE Advanced की परीक्षा भी उसी दिन है।

Admit Card

आईआईटी कानपुर ने JEE Advanced की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। उम्मीदवार इस तरह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें-

* JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर जाएं।

* एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।

* अपना रजिल्ट्रेशन नंबर और बाकी जानकारी डालकर सबमिट करें।

* एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपनी सभी जानकारी चेक कर लें। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो फौरन हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इस बार JEE Advanced की परीक्षा 20 मई को आयोजित की जाएगी। इस बार JEE Main पास करने वाले 65,000 उम्मीदवारों ने JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। ये सभी उम्मीदवार JEE Advanced के लिए एलिजिबल थे। कहा जा रहा है कि आईआईटी में कम सीटों के कारण बढ़ी प्रतियोगिता और परीक्षा के कठिन होने के कारण इन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

ये भी पढ़ें: पंक्चर की दुकान चलाने वाले की बेटी ने 12वीं में किया टॉप, पढ़ें इसकी कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+