दिल्ली चुनाव: जदयू महासचिव की नीतीश कुमार को चिट्ठी, भाजपा के साथ गठबंधन कैसे कर सकते हो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन के वर्मा ने भाजपा के साथ गठबंधन पर नाराजगी जाहिर की है। पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर इस पर सवाल उठाए हैं। अपनी चिट्ठी में पवन कुमार ने नीतीश से सवाल किया है कि बीजेपी के खिलाफ नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में गुस्से का माहौल है। ऐसे में जदयू का भाजपा के साथ दिल्ली चुनाव लड़ना समझ से परे है। दिल्ली में जदयू को भाजपा के साथ जाने पर फिर से सोचना चाहिए।

Recommended Video

    Delhi Assembly Election 2020: BJP-JDU alliance को लेकर Pawan Verma नाराज | oneindia hindi
    JDU Pavan Varma to Nitish Kumar over alliance with BJP Delhi Elections

    राज्यसभा के पूर्व सांसद और जदयू के प्रवक्ता पवन वर्मा लगातार नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ बोल रहे हैं। इस कानून को समाज को तोड़ने वाला कहते हुए पवन वर्मा पहले भी नीतीश कुमार से इस पर सवाल कर चुके हैं। अब दिल्ली में गठबंधन के बाद उन्होंने चिट्ठी में जदयू की विचारधारा को लेकर भी नीतीश को लिखा है। उन्होंने कहा कि जदयू की विचारधारा सेक्युलर है, वो ऐसे कानून के हक में नहीं जा सकती है।

    वर्मा ने चिट्ठी में नीतीश कुमार से साल 2017 के बाद हुई एक बातचीत का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि जिसमें उन्होंने दावा किया कि नीतीश ने कहा था कि बीजेपी भारत को एक खतरनाक जगह लेकर जा रही है, संस्थानों को खत्म कर रही है। पवन वर्मा ने कहा है कि भाजपा से गठबंधन पर फिर से सोचें क्योंकि ये ठीक नहीं है।

    बता दें कि दिल्ली विधानसभा में जेडीयू और बीजेपी गठबंधन में चुनावलड़ रहे हैं। जदयू को दो सीटें दी गई हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल-यूनाइटेड ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में दो सीनियर नेताओं, प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को नहीं रखा गया है। प्रशांत किशोर और पवन वर्मा लगातार सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं और अपनी पार्टी के भी खिलाफ जाकर कई बातें कह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+