तीन तलाक बिल पर भाजपा को जदयू का झटका, संसद में करेगी विरोध

नई दिल्ली। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश किया है। भाजपा की सहयोगी जदयू ने बिल के विरोध का ऐलान किया है। जदयू सांसद राजीव रंजन ने कहा है कि ये बिल एक खास समुदाय को निशाना बनाने जैसा है। यह बिल एक विशेष समुदाय में अविश्वास पैदा करेगा, हमारी पार्टी इस बिल का सदन में विरोध करेगी। बिल पर चर्चा के दौरान जदयू ने सदन से वॉक आउट किया।

JDU opposes Triple Talaq Bill in Lok Sabha

तीन तलाक बिल को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जेडीयू का जो पुराना स्टैंड है वही कायम है चाहे वो तीन तलाक का मामला हो या राम मंदिर हो या धारा 370 का मामला। जदयू का कहना है कि इस बिल पर किसी तरह की चर्चा नहीं की गई है। पार्टी की आपत्ति है कि तीन तलाक का अपराधीकरण होने के बाद पीड़ित महिलाओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा बेल पर नियम को लेकर आम लोगों की राय, सियासी दलों से चर्चा करना जरूरी था।

तीन तलाक बिल इससे पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान लोकसभा में पास हो गया था, लेकिन राज्यसभा में पेश नहीं हो पाया था। नई लोकसभा का गठन होने के कारण एक बार फिर बिल को सदन में पास कराने के लिए पेश करना पड़ रहा है। गुरुवार को इस बिल पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। ये बिल एक साथ तीन तलाक को गैरकानूनी बनाता है और ऐसा करने पर पति के लिए सजा का प्रावधान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+