बिहार: आरसीपी सिंह ने 9 साल में बनाई अकूत संपत्ति, अब नीतीश कुमार ने मांगा ब्यौरा, भेजा कारण बताओ नोटिस
पटना, 06 अगस्त: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह से उन सभी संपत्तियों पर जवाब मांगा है, जो उन्होंने पिछले नौ वर्षों में अर्जित की हैं। आरसीपी सिंह जेडीयू सुप्रीमो और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वक्त में करीबी रहे, लेकिन अब दोनों के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसके बाद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर संपत्तियों और अनियमितताओं पर उनका जवाब मांगा है।
Recommended Video

उनको यह नोटिस खुद को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने वाले नारे लगाने वाले वीडियो के वायरल सामने आने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है। पूर्व मंत्री को लिखे एक पत्र में पार्टी ने दावा किया कि उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों में कई अनियमितताएं देखी गई हैं। वहीं नोटिस पर आरसीपी सिंह पर पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। पढ़िए पार्टी की तरफ से भेजा गया गया पूर्व मंत्री को नोटिस...

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस पर टिप्पणी करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि ये संपत्ति मेरी पत्नी और बेटियों द्वारा खरीदी गई थी, जो 2010 से आयकर दाता हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस उन्हें अपमानित करने की पार्टी की कोशिश है। बता दें कि जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के संबंध पार्टी में काफी वक्त से बिगड़े हुए हैं, जिसके चलते उन्हें इस बार राज्यसभा का टिकट भी नहीं मिला, और केंद्रीय मंत्री का पद गंवाना पड़ा।
जून में उन्हें पटना के वीआईपी जोन में एक बड़े बंगले से बेदखल कर दिया गया था। कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र अब पार्टी से दूर हो चुके हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री के रूप में पद छोड़ दिया, जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में एक और कार्यकाल से वंचित कर दिया था। आरसीपी सिंह नालंदा जिले में अपने पैतृक गांव में रह रहे हैं और सियासी जमीन खोजने के लिए आस-पास के इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications