राज्यसभा चुनाव: जेडीयू विधायक ने बढ़ाई अमित शाह की टेंशन, कांग्रेस हुई खुश

अहमदाबाद। गुजरात में 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय वस्त्र और सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और बीते दिनों कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बलवंत सिंह राजपूत प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल प्रत्याशी हैं। इस राज्यसभा में एक ओर जहां भाजपा ने तीनों पर जीत के लिए जोर लगा दिया है वहीं कांग्रेस किसी तरह से अपनी साख बचाने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Gujarat Rajya Sabha Election 2017: Congress MLA ने की Cross Voting । वनइंडिया हिंदी
    गुजरात में राज्यसभा चुनाव: JDU विधायक ने की बगावत, कहा- भाजपा को नहीं दूंगा वोट

    इसी कड़ी में जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को समर्थन का ऐलान किया था लेकिन पार्टी के एक मात्र विधायक ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है। जदयू विधायक छोटू भाई बासवा ने बगावत करते हुए कहा है कि वो कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देंगे। सूत्रों की मानें तो बासवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव के करीबी हैं। मंगलवार को मतदान के दौरान करीब 11 बजे मतदान देकर बसावा जब बाहर आए तो उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस को वोट दिया है। देश तीन साल से परेशान है

    45 विधायकों की जरूरत

    गौरतलब है कि अहमद पटेल को राज्यसभा पहुंचने के लिए अभी भी 45 विधायकों की जरूरत है लेकिन 6 विधायकों के बागी होने के बाद इनकी संख्या सिर्फ 44 बची हैं। इस बीच वोटिंग से एक दिन पहले कांग्रेस के सभी विधायक सोमवार (7 अगस्त) को गुजरात पहुंच गए , जिन्हें 29 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के निकट एक रिसोर्ट में ठहराया गया था।

    वहीं नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने भी भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह बात दीगर है कि गुजरात विधानसभा सदस्यों की संख्या 182 विधायकों की है। कांग्रेस के 6 सदस्यों के इस्तीफे के बाद संख्या 176 तक सीमित रह गई है। विधानसभा में भाजपा के 121,कांग्रेस के 51, NCP के 2, जदयू से 1 और 1 विधायक निर्दलीय है। इस चुनाव में जीत के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को 45 मत की आवश्यकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+