पटना: JDU विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हड़कंप
बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में जेडीयू की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
Recommended Video

नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध परिस्थितियों में जेडीयू की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पटना पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पास रेलवे ट्रैक के पास किसी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि शव जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक की मां बीमा भारती बिहार की रूपौली विधानसभा सीट से जेडीयू की विधायक हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले में जांच शुरू कर दी है। जेडीयू विधायक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications