जदयू नेता वीरेंद्र कुमार को नीतीश का साथ पसंद नहीं, कहा- संघ परिवार के साथ नहीं रह सकता

पटना। जनता दल यूनियन (जदयू) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वीरेंद्र कुमार ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे वीरेंद्र कुमार ने पार्टी छोड़ने के लिए जदयू अध्यक्ष के बदलते रवैये को जिम्मेदार ठहराया है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नीतिश कुमार अब संघ विचारधारा वाले बन गए हैं इसलिए वे अब पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं। वीरेंद्र कुमार ने पार्टी इस्तीफे की घोषणा के साथ अपने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के भी घोषणा की।

JDU नेता ने छोड़ी पार्टी, कहा-संघ परिवार के साथ नहीं रह सकता

शरद यादव के करीबी मानें जाने वाले वीरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैंने राज्यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं संघ परिवार में शामिल हो गए नीतीश कुमार के अधीनस्थ राज्यसभा सदस्य बने रहना नहीं चाहता। वीरेंद्र कुमार ने अपने इस्तीफे की जानकारी नीतीश कुमार को भी दे दी है।

बता दें कि वीरेंद्र कुमार ने महागठबंधन तोड़ने और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसले का विरोध किया था। प्रेस कांफ्रेंस में कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें इस्तीफा देने से मना करते हुए कहा कि आप देश के बड़े समाजवादी नेताओं में एक हैं। वीरंद्र कुमार जदयू से केरल से सांसद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+