जेडीयू की बीजेपी को दो टूक, अगर सहयोगियों की जरूरत नहीं तो बिहार में बीजेपी अकेले लड़े 40 सीटों पर चुनाव

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच घमासान तेज होता जा रहा है। खास तौर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। इसी कड़ी में बिहार जेडीयू के बड़े नेता संजय सिंह ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को सहयोगियों की जरूरत नहीं है तो पार्टी अकेले बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को स्वतंत्र है। इतना ही नहीं बिहार से सटे झारखंड में बीजेपी की सरकार के खिलाफ जेडीयू ने प्रदर्शन भी किया है।

'बिना नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव में जीत संभव नहीं'

'बिना नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव में जीत संभव नहीं'

जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश बीजेपी के नेता जो हेडलाइन बनना चाहते है उन्हें नियंत्रण में रखा जाना चाहिए। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के चुनाव में काफी अंतर है। बीजेपी यह जानती है कि बिना नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव में जीत संभव नहीं है। बावजूद इसके अगर बीजेपी को सहयोगियों की जरूरत नहीं है तो वो बिहार की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं।

2019 को लेकर जेडीयू ने चली दबाव बनाने की रणनीति

2019 को लेकर जेडीयू ने चली दबाव बनाने की रणनीति

केवल बिहार में ही नहीं जेडीयू ने बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए दूसरे राज्यों में भी कवायद तेज कर दी है। यही वजह है कि बिहार से सटे झारखंड में बीजेपी की सरकार के खिलाफ जेडीयू ने प्रदर्शन किया। प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ जेडीयू ने राजधानी रांची में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।

झारखंड में बीजेपी की सरकार के खिलाफ जेडीयू का प्रदर्शन

झारखंड में बीजेपी की सरकार के खिलाफ जेडीयू का प्रदर्शन

इस दौरान जेडीयू के सांसद हरिवंश नारायण सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है, ईंधन की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, इसके साथ-साथ नियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। जेडीयू सांसद ने आगे कहा कि झारखंड में बिहार की तरह ही आम लोगों जरूरतों को ध्यान में रखने वाली सरकार की चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+