विधायकों ने खुद मार लिया पांव पर हथौड़ा
पटना। बिहार के जेडीयू विधायकों ने अपने पांव पर खुद ही हथौड़ा मार लिया है। जेडीयू ने अपने चार विधायकों की विधायिकी छीन ली है। दरअसल, चार विधायकों ने जेडीयू के ही उम्मीदवारों के खिलाफ अपने निर्दलीय उम्मीदवार खड़े कर दिए थे। जिसकी सजा इन चारों विधायकों की एमएलए योग्यता छीन कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक इन चार विधायकों ने जून माह में राज्य के उपचुनाव में दल के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा किया था। इन बागी उम्मीदवारों पर कार्रवाई हुई है। पिछले चार महीने से इस मसले पर सुनवाई चल रही थी। जिसके बाद बिहार के विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने शनिवार को यह फैसला किया।
यह हैं विधायक
इन विधायकों में ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू बाढ़ से, नीरज कुमार सिंह बबलू छातापुर से, राहुल शर्मा घोसी विधानसभा से और रवींद्र राय महुआ विधानसभा सीट से शामिल हैं। यहीं नहीं इन विधायकों से पूर्व विधायक होने के नाते मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है।
इन विधायकों में बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू- बाढ़ से, नीरज कुमार सिंह बबलू- छातापुर से, राहुल शर्मा- घोसी से और रवींद्र राय- महुआ से शामिल हैं. इन्हें 15वीं विधानसभा के सदस्य रहने के नाते पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब खाली हुई इन विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications