बिहार में JDU एनडीए के साथ, लेकिन इन चार राज्‍यों में अकेले लड़ेगी चुनाव

पटना। भाजपा और जेडीयू की मित्रता केवल बिहार तक सीमित है,राज्य के बाहर दोनों पार्टी के बीच दोस्ती नहीं रहेगी, रविवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया कि जेडीयू झारखंड, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू -कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी।

बिहार में JDU एनडीए के साथ,

बिहार में JDU एनडीए के साथ,

इस बारे में बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मन में किसी प्रकार का भ्रम या संशय नहीं होना चाहिए, हम लोग राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के ही सदस्य हैं और बिहार में 2020 का चुनाव साथ लड़ेंगे लेकिन राज्य के बाहर वह (जेडीयू) अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी।

'हम सरकार का हिस्सा नहीं लेकिन एनडीए में शामिल हैं'

इस बारे में बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों को मंत्रिमंडल में सांकेतिक तौर पर शामिल करना चाहती थी, लेकिन नीतीश कुमार जी ने सौम्य तरीके से इसके लिए मना कर दिया। शपथग्रहण के दिन भी अमित शाह जी का फोन आया था लेकिन उस दिन भी हमने मना कर दिया था, हम सरकार का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन एनडीए में हमारी पार्टी बनी रहेगी। पिछली बार भी तकरीबन दो साल बिना किसी मंत्री पद के हमारी पार्टी एनडीए का हिस्सा रही थी।

अरूणाचल में जीती हैं 6 सीटें

अरूणाचल में जीती हैं 6 सीटें

वैसे जेडीयू का ये फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है, कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के बाहर अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को हैरतअंगेज सफलता हाथ लगी थी, उसने यहां की 6 सीटों पर कब्जा किया था, इस सफलता को देखते हुए ही नीतीश कुमार ने ये फैसला लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को कार्यकारिणी ने इस बात के लिए अधिकृत किया है कि वह इन सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर अंतिम फैसला लें।

JDU-BJP मिलकर लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव

JDU-BJP मिलकर लड़ेगा बिहार विधानसभा चुनाव

इससे पहले शनिवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी-जेडीयू में मची खींचतान पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिहार में आगामी विधानसभा का चुनाव भाजपा और जेडीयू मिलकर लड़ेंगे। एनडीए पूरी तरह से एकजुट है, इस पर किसी तरह का सवाल खड़ा करना गलत है। केंद्र में सांकेतिक प्रतिनिधित्‍व आज भी स्‍वीकार्य नहीं। जेडीयू के किसी भी नेता को केंद्र में मंत्रिमंडल न देने का मुद्दा अब खत्म हो गया है। बीजेपी की अपनी बहुमत की सरकार है और सरकार चलाने के लिए उनको किसी सहयोगी दल की जरूरत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+