डेरे की तलाशी के बीच क्यों मंगाई गई JCB, छैनी और हथौड़े?
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के डेरे पर चल रहे तलाशी अभियान के दौरान सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बल मौजूद हैं। बताया गया कि करीब पांच हजार जवान डेरे के अंदर तलाशी के लिए गए हैं। इसके साथ ही सिरसा के डिप्टी कमिश्नर सतीश मेहरा ने कहा कि दो कमरे सीज किए गए हैं। कंप्यूटर लैपटॉप और हार्ड डिस्क बरामद हुआ है। अधिकारी ने यह दावा भी किया कि बड़ी संख्या में कैश भी बरामद हुआ है। इन सभी की जांच के लिए उत्तराखंड के रुड़की से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है।

आज नहीं पूरा हो सकता है तलाशी अभियान!
बता दें कि 700 एकड़ में फैले इस डेरे को 10 जोन में बांटा गया है। बताया यह भी जा रहा है कि आज तलाशी अभियान पूरा हो पाना मुश्किल है क्योंकि इलाका बहुत बड़ा है। ऐसे में देर होगी।

उठने लगे सवाल
बता दें कि पुलिस के साथ-साथ डॉग और बम स्क्वॉड भी डेरा के अंदर गए हैं। हालांकि डेरे के अंदर जेसीबी मशीनें और लोहार भी गए हैं। उन्हें डेरे में जाता देख लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए।
Recommended Video


इसलिए ले जाए गए लोहार
दरअसल, राम रहीम डेरे में कई ऐसी जगहें हैं जहां ताला जड़ा हुआ है। जिसे तोड़ने के लिए लोहार साथ ले जाए गए हैं। करीब 12 लोहार डेरे के अंदर ले जाए गए हैं।

ये है JCB ले जाने की वजह
इसके साथ ही कई जगहों पर प्रशासन को तलाशी के लिए खुदाई भी करनी पड़ सकती है। बता दें कि खबरें आ रही थी कि डेरे में गुफा भी है। जिसके चलते इस बात की आशंका बनी हुई थी कि कहीं कोई खुदाई करनी पड़े तो तलाशी अभियान में कोई दिक्कत ना आए। ऐसे में 6 जेसीबी मशीनें डेरे में ले जाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications