जयललिता: साउथ की पहली हिरोइन, जिन्होंने फिल्मों में पहनी स्कर्ट

बेहद ही ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली जयललिता दक्षिण भारत की पहली हिरोइन थीं जिन्होंने स्कर्ट पहनकर फिल्मों में काम किया था।

चेन्नई। तमिलनाडु में 'अम्मा' के नाम से प्रचलित जयललिता का नाम देश के उन लोगों में शामिल था जिन्होंने अपने संघर्ष के बल पर हर चीज हासिल की थी। चाहे वो उनकी तालिम हो, फिल्मी सफर हो या फिर तमिलनाडु की सत्ता।

परंपराओं और उसूलों को तोड़कर अपने दम पर रास्ता बनाने वाली जयललिता राजनीति कैनवस में चमकने से पहले फिल्मी कैनवस की मल्लिका थीं। बेहद ही ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली जयललिता दक्षिण भारत की पहली हिरोइन थीं जिन्होंने स्कर्ट पहनकर फिल्मों में काम किया था।

उनके खूबसूरत अदायगी और मदमस्त काया की खबर दूसरे राज्यों में पहुंची और जयललिता देखते-देखते ही तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और हिंदी फिल्मों की पॉपलुर हस्ती बन गईं। 1965 से 1972 के दौरान उन्होंने ज्यादातर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की थीं जिसमें वो साड़ी में कम स्कर्ट में ज्यादा नजर आती थीं।

जयललिता ने जहां अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ कीं वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपना राजनैतिक करियर भी एमजी रामचंद्रन के साथ शुरू किया। और साल 1984 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा था और उसके बाद कभी भी उन्होंने जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+