भ्रष्टाचार की सजा काट रहे जयललिता के दत्तक पुत्र सुधाकर जल्द जेल से होंगे रिहा

चेन्नई। Sudhakaran Likely to be Released from Jail तमिलनाडु (Tamil nadu)की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता(Jayalalithaa) के दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरन(Sudhakaran) को जल्द ही जेल से रिहा किए जाने की संभावना है। सुधाकरन के वकील ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि अदालत की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और उन्हें अदालत का आदेश मिल गया है, जिसकी एक प्रति जेल अधिकारियों को भी भेजी गई है। सुधाकरन पर अघोषित आय का आरोप है। जिसके चलते वे जेल गए हैं।

Jayalalithaa’s Adopted Son Sudhakaran Likely to be Released from Jail

सुधाकरन जयललिता के खिलाफ चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाए गए चार लोगों में शामिल थे। तत्कालीन एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता, उनकी करीबी विश्वासपात्र वीके शशिकला और उनकी भतीजी इलावरासी को इस मामले में चार साल की जेल की सजा हुई है। सुधाकरन, शशिकला और इलावरासी पिछले चार साल से बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। शशिकला और इलावरासी जनवरी के अंतिम सप्ताह तक जेल में रहेंगे। जोकि उनकी जेल की अवधि समाप्त हो रही है।

सुधाकरन के वकील ने कहा कि उन्होंने उनके लिए जल्द रिहाई के लिए एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी क्योंकि वह पहले ही अंडर-ट्रायल के रूप में 92 दिनों की जेल की सजा काट चुके हैं। उनके वकील ने कहा कि 10 करोड़ रुपये का जुर्माना शुक्रवार या सोमवार तक भुगतान कर दिया जाएगा। उसके बाद, सुधाकरन संभवत: सोमवार शाम तक जेल से बाहर निकल आएंगे।

वहीं शशिकला की जेल की अवधि 27 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रही है, लेकिन उनके वकील भी विभिन्न आधारों पर जल्द रिहाई के लिए गृह विभाग में याचिका दायर कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों से लगभग चार महीने पहले उनकी तमिलनाडु में वापसी ने इस बात की जिज्ञासा पैदा कर रही है कि क्या वह अब भी एक प्रमुख राजनीतिक खिलाड़ी हो सकती हैं। हालांकि वे खुद 6 साल तक किसी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+