तमिलनाडु में दीवाली आज क्योंकि जयाललिता होंगी जेल से रिहा

बेंगलुरू। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार से शनिवार को रिहा होंगी। उनके हजारों समर्थक अम्मा की एक झलक पाने के लिये जेल के बाहर खड़े नजर आयेंगे। तमिलनाडु में माहौल ऐसा है, मानो छह दिन पहले ही दीवाली मनायी जाने वाली हो।

Jayalalitha

शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। एक वरिष्ठ कारा अधिकारी ने 'अम्मा' की रिहाई के बाबत जानकारी दी। कर्नाटक के उप महानिरीक्षक (कारा) पीएम जयसिम्हा ने बताया कि चूंकि सर्वोच्च न्यायालय का जयललिता को अंतरिम जमानत का आदेश शाम तक विशेष अदालत को नहीं मिल पाया है, इसलिए न्यायाधीश (जॉन माइकल डीक्यूना) उन्हें शुक्रवार को जेल से रिहा करने का आदेश जारी नहीं कर सकते। लिहाजा उनकी रिहाई शनिवार को होगी।

जयसिम्हा के अनुसार विशेष अदालत का आदेश मिलने के बाद हम जयललिता को जेल से रिहा कर देंगे। जयललिता हालांकि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से वाकिफ हैं। आधिकारिक तौर पर उन्हें सूचना नहीं दी गई है, क्योंकि उन्हें देर शुक्रवार तक विशेष न्यायालय का आदेश नहीं मिला था।

इधर चेन्नई में एआईएडीएमके कार्यालयों के बाहर मिठाइयों के बंटने का सिलसिला अभी भी जारी है। तमिलनाडु में गरीब लोगों का एक बहुत बड़ा तबका है, जो अम्मा की रिहाई की खबर सुनते ही जश्न में डूब गया है।

बीते 27 सितंबर को 66 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष अदालत ने जयललिता को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कारगार की सजा तथा 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+