JAYA Vs NAMO: जयललिता को नहीं पसंद नरेंद्र मोदी की तारीफ, मलईसामी हुए पार्टी से निष्‍कासित

jayalalitha
चेन्‍नई। तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जे जयललिता ने अपने ही पार्टी के एक नेता के मलईसामी को पार्टी से निष्‍कासित कर दिया है। मलईसामी ने गत दिन अपने एक बयान में कहा था कि जयललिता भाजपा के नरेंद्र मोदी के काफी करीब हैं। उन्‍होंने यह भी कहा था कि यदि केंद्र में सरकार बनाने की जरूरत पड़ेगी तो जयललिता मोदी को समर्थन दे सकती हैं। अपने ही पार्टी के नेता के इस बयान से जयललिता भड़क गईं और पार्टी से निकाल दिया है।

गौरतलब है कि मलईसामी ने भाव‍-विभोर होकर यह बयान दे दिया था। लेकिन हिटलर जयललिता को यह कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्‍होंने अपने बयान में यह भी कहा था कि जयललिता और मोदी का एक ही लक्ष्‍य है विकास। ऐसे में यदि भाजपा को समर्थन देने की बात आती है तो जयललिता अपने कदम कभी पीछे नहीं हटाएंगी। बता दें कि मलईसामी एआईएडीएमके पार्टी के अंतर्गत जयललिता के काफी करीबी और भरोसेमंद आदमी हैं।

चुनाव नतीजों के आने से पहले जयललिता का यद सख्‍त कदम एक और संकेत दे रहा है कि शायद वो भाजपा को समर्थन न दें। हालांकि चुनाव के दौरान जब मोदी चेन्‍नई में रैली करने गए हुए थे तो उन्‍होंने जयललिता को एक अच्‍छा नेता बताया था। सूत्र भी यही बताते हैं कि जयललिता और मोदी को विकास के दावों पर एक ही तराजू में रखा जा सकता है। मोदी की चेन्‍नई में हुई रैली के बाद जयललिता ने अपने बयान में कहा था कि तमिलनाडु राज्‍य का विकास गुजरात की तुलना में बेहतर में हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+