जया बच्चन ने उद्धव को दी बधाई, ठाकरे परिवार से रिश्तों को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने आज शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे उद्धव ठाकरे को बधाई दी है। जया ने महाराष्ट्र में बनने जा रही एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की सरकार को लेकर कहा, ठाकरे परिवार से हमारा एक गहरा और पुराना रिश्ता है। उद्धव को मुख्यमंत्री बनने पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं।

इन दो मुद्दों पर उद्धव से उम्मीद

इन दो मुद्दों पर उद्धव से उम्मीद

जया बच्चन ने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि ठाकरे महाराष्ट्र की भलाई के लिए काम करेंगे। खासतौर से वो किसानों को हितों और युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करें, ये मेरी चाहत है। बता दें कि महाराष्ट्र में जया बच्चन की पार्टी सपा भी सरकार का हिस्सा है।

सोनिया ने भेजा उद्धव को पत्र

सोनिया ने भेजा उद्धव को पत्र

उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्र लिखा है। सोनिया ने ठाकरे को लिखे पत्र में कहा है, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस असाधारण परिस्थितियों में एक साथ आए हैं, ऐसे समय में जब देश को भाजपा से अभूतपूर्व खतरों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे खेद है कि मैं समारोह (शपथ-ग्रहण) में उपस्थित नहीं हो पाऊंगी। इस विशेष अवसर पर मैं आपको बधाई देती हूं।

आज शाम है शपथ ग्रहण समारोह

आज शाम है शपथ ग्रहण समारोह

महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना के 'महा विकास अघाड़ी' ने उद्धव ठाकरे को सर्वसम्मति से नेता चुना है। उद्धव आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शिवाजी पार्क में इसके लिए करीब 70 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। वहीं एक बड़ा मंच भी तैयार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+