Happy Birthday Jaya Bachchan: जानिए अमिताभ ने क्यों की थी जया बच्चन से शादी?

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया भादुड़ी बच्चन का जन्मदिन है। जया केवल एक परफेक्ट एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वो आदर्श मां, पत्नी और सास भी हैं। अमिताभ-जया को लोग आइडियल कपल्स में गिनते हैं। पिछले साल जून में अपनी शादी के 47 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी से जुड़ा एक गहरा राज लोगों को बताया था। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की थीं और ये बताया कि उन्होंने आखिर किसके कहने पर क्लासिक सिनेमा की गोल्डन एक्ट्रेस जया के साथ सात फेरे लिए थे।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan-Jaya की शादी के 47 साल पूरे, ऐसे परिस्थितियों में हुई थी Shaadi | वनइंडिया हिंदी
    पिता के कहने पर अमिताभ ने की जया से शादी

    पिता के कहने पर अमिताभ ने की जया से शादी

    अमिताभ ने सोशल मीडिया पर लिखा था-47 साल आज पूरे हुए, जून 3, 1973, जया और मैं जंजीर फिल्म में काम कर रहे थे। सारी टीम ने फैसला लिया कि अगर फिल्म सफल होगी तो हम लोग लंदन छुट्टियों पर जाएंगे।फिल्म के बारे में मैंने पिताजी को बताया कि, हमारा ग्रुप लंदन जा रहा है। उन्होंने पूछा- कौन-कौन जा रहा है? नाम सामने आए, जिनमें जया भी शामिल थीं। उन्होंने पूछा, 'जया भी तुम्हारे साथ जा रही हैं?' मैंने कहा- 'हां'। इस पर वो बोले, 'पहले शादी करो, फिर जाओ।'

    अमिताभ बच्चन ने खोला अहम राज

    अमिताभ बच्चन ने कहा, 'बाबूजी की बात सुनकर मैंने कहा ठीक है, हम कल ही शादी कर लेते हैं। हमने जल्द ही सब कुछ तैयारी की और अगले ही दिन शादी की और फिर लंदन के लिए निकल गए, अमिताभ की बारात में उनके पिता समेत केवल 5 लोग शामिल हुए थे। इनमें फिल्म इंडस्ट्री से केवल गुलजार थे, जया बच्चन की ओर से परिवार के सदस्यों के अलावा एक्टर असरानी और फरीदा जलाल शामिल थे।'

    तस्वीरों में बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं अमिताभ-जया

    तस्वीरों में बहुत खूबसूरत दिख रहे हैं अमिताभ-जया

    बाद में जया के परिवार ने भोपाल में रिसेप्शन दिया था। जिसमें तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा और कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन सिंह समेत बड़े नाम इस रिसेप्शन में पहुंचे थे। मालूम हो कि अमिताभ की शेयर की गई तस्वीरों में दोनों सितारे बेहद ही खूबसूरत दिख रहे हैं।

    पहली नजर में अमिताभ को दिल दे बैठी थीं जया

    पहली नजर में अमिताभ को दिल दे बैठी थीं जया

    आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में जया बच्चन ने कहा था कि उन्हें अमिताभ से पहली नजर में ही मोहब्बत हो गई थी। उन्होंने बताया था कि मैंने पहली बार अमिताभ को पुणे के संस्थान में देखा था, और मुझे लगा कि वाकई बंदे में कुछ खास बात है, और वो मुझे बहुत अच्छे लगे थे, हालांकि उस समय अमिताभ काफी दुबले पतले थे, मेरे साथियों ने मेरा खूब मजाक उड़ाया था कि मुझ जैसी छोटी कद काया वाली को लंबू पसंद आ गया है, साथियों ने अमित को 'स्टिक' कहकर बुलाया था, जिस के कारण मेरा उनसे झगड़ा भी हुआ था।

    लोगों के लिए आदर्श हैं अमिताभ-जया

    लोगों के लिए आदर्श हैं अमिताभ-जया

    आपको बता दें कि आज अमिताभ-जया के प्यार, समर्पण और समझदारी की लोग मिसाल देते हैं। जया और अमिताभ एक-दूसरे के पूरक कहे जाते हैं, जिसका उदाहरण ये तस्वीरें हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+