Angry Jaya Bachchan: राज्यसभा में चेयरमैन पर भड़कीं जया बच्चन, वीडियो हो रहा वायरल

राज्यसभा में जया बच्चन का गुस्सा चेयरमैन जगदीप धनखड़ पर फूट पड़ा। राज्यसभा के चेयरमैन पर गुस्सा दिखाते हुए जया बच्चन ने उन्हें उंगली दिखाई। जया बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है।

Jaya Bachchan

राज्यसभा सांसद जया बच्चन का सदन के भीतर काफी उग्र रूप देखने को मिला है। जिस तरह से वह राज्यसभा में चेयरमैन जगदीप धनखड़ पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम भाजपा नेता जया बच्चन के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और उनके इस बर्ताव की आलोचना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स जया बच्चन के बर्ताव की तुलना उनके उस बर्ताव से कर रहे हैं जो उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ किया था। जया बच्चन फोटोग्राफर पर एक बार भड़क गई थीं और उन्होंने फोटोग्राफर को डांट लगाते हुए कहा था कि बिना पूछे आप कैसे तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।

भाजपा नेता अजय शहरावत ने जया बच्चन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, राज्यसभा सांसद जया बच्चन का शर्मनाक व्यवहार है। सूचना एवं प्रसार मंत्रालय के सलाहकार कंचन गुप्ता ने भी वीडियो को शेयर करते हुए जया बच्चन को यूपी काल की याद दिलाई, जब जया बच्चन ने कुछ तल्ख शब्द कहे थे। उस वक्त अमिताभ बच्चन ने हाथ से पत्र लिखकर माफी मांगी थी और कहा था वो राजा हैं, हम रंक हैं। बता दें को जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 9 फरवरी का राज्यसभा का है।

अडानी मामले को लेकर जिस तरह से संसद में हंगामा देखने को मिला उसके बाद कांग्रेस राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को पूरे बजट सत्र के लिए निष्कासित कर दिया गया। रजनी पाटिल के समर्थन में जब जया बच्चन ने कहा कि उन्हें अपनी सफाई देने का मौका नहीं दिया गया। यह बहुत ही गलत तरीके से किया गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने कुछ गलत किया है, तो उन्हें कमेटी के पास भेजना चाहिए। पता नहीं इन लोगों ने ऐसा किया या नहीं। उन्हें अपनी सफाई देने का मौका नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+