जावेद अख्तर ने वारिस पठान को लगाई फटकार, कहा- 'तुम्हें 15 करोड़ मुसलमानों का ठेका किसने दिया'
Recommended Video
मुंबई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता वारिस पठान के आपत्तिजनक बयान पर विवाद जारी है। एक ओर जहां सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां वारिस पठान के बयान की आलोचना कर रही हैं। वहीं बॉलीवुड भी उनके बयान को गलत बता रहा है। स्वरा भास्कर और राहुल महाजन के बाद अब गीतकार जावेद अख्तर ने वारिस पठान को फटकार लगाई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जावेद अख्तर ने कोल्हापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में वारिस पठान को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने वारिस पठान को मुस्लिम लीग की मानसिकता वाला बताया। जावेद अख्तर ने कहा, 'देश में मुस्लिम लीग की मानसिकता आजादी के बाद भी पूरी तरह नहीं गई और इसका उदाहरण वारिस पठान जैसे लोग हैं। तुम किसके नौकर हो... तुम्हें 15 करोड़ मुसलमानों का ठेका किसने दिया है?'
बता दें वारिस पठान ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच उत्तरी कर्नाटक के कालाबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने ये आपत्तिजनक बयान दिया। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में वारिस पठान ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में वारिस पठान कहते हैं, 'ईंट का जवाब पत्थर से देना सीख लिया है हमने, मगर इकट्ठा होकर चलना पड़ेगा, आजादी लेनी पड़ेगी, और जो चीज मांगने से नहीं मिलती उसको छीनकर लेना पड़ेगा। अब वक्त आ गया है, हमको बोला मां बहनों को आगे भेज दिया, अरे भाई अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए हैं, अगर हम लोग साथ में आ गए तो क्या होगा। हम 15 करोड़ हैं लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात।'
राहुल महाजन ने ट्विटर पर लिखा, 'ये कौन है वारिस पठान? जिस गली, जिस नुक्कड़ में बोले आऊंगा, अकेला आऊंगा, और बताऊंगा कि शेर कौन है और गीदड़ कौन। जब तक ऐसे दो कौड़ी के नेता किसी समाज का नेतृत्व करेंगे, समाज प्रगतिशील बन ही नहीं पाएगा।'

स्वरा भास्कर ने भी लताड़ा
वारिस पठान के इस बयान पर स्वरा भास्कर ने कहा, 'बैठ जाओ चचा, अगर आप कुछ मदद करने वाली बात नहीं कह सकते तो ऐसा बिल्कुल ना कहें। मूर्ख, गलत और बहुत ही निंदनीय बयान, इस तरह के बयान से सिर्फ आंदोलन को नुकसान होता है।'












Click it and Unblock the Notifications