जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया बयान, कहा- 'आधारहीन बातों से खराब की मेरी छवि'

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों पर हमलवार हैं। इस बीच उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में गीताकार जावेद अख्तर को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी थी। जिस पर जावेद ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। इस मामले में गुरुवार को जावेद अख्तर ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। साथ ही कंगना पर गंभीर आरोप भी लगाए।

Defamation Case

दरअसल ऋतिक रोशन संग रिलेशनशिप पर बात करते हुए कंगना रनौत ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद उनसे कहा कि राकेश रोशन और वो बड़े लोग हैं। अगर वो ऋतिक से माफी नहीं मांगेंगी तो वो उन्हें जेल भिजवा देंगे। कंगना के मुताबिक जावेद ने आगे कहा कि तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा और तुम सुसाइड के बारे में भी सोच सकती हो। कंगना ने आरोप लगाया था कि जावेद ने बातचीत के दौरान कई बार उन पर चिल्लाया। जिससे वो कांपने लगी थीं।

कंगना के इस बयान पर जावेद अख्तर नाराज हो गए और उन्होंने सीधा अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने कंगना के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया। जावेद अख्तर के मुताबिक कंगना ने उनके खिलाफ आधारहीन टिप्पणी की, जिससे उनकी छवि खराब हुई है। ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में गुरुवार को उन्होंने अपने वकील के जरिए मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करवाया। अब मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। जावेद अख्तर के अलावा कंगना ने हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिस पर पंजाब के एक वकील ने उन्हें नोटिस भेजा है। जिसमें माफी मांगने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+