PM पर फिर हमलावर हुए जावेद अख्तर,कहा-फासीवादी हैं मोदी,ऐसे लोगों के सिर पर सींग नहीं होते
PM पर फिर हमलावर हुए जावेद अख्तर,कहा-फासीवादी हैं मोदी,ऐसे लोगों के सिर पर सींग नहीं होते
Recommended Video
नई दिल्ली। मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर मोदी सरकार के आलोचक रहे हैं। एक बार फिर से जावेद अख्तर हमलावर हो गए हैं। जावेद अख्तर ने अल जजीरा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी को फासीवादी करार दिया। पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि पीएम मोदी को फासीवादी हैं और ऐसे लोगों कि सिर पर सींग नहीं लगे होते हैं।

इंटरव्यू के दौरान जब जावेद से पूछा गया कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फासीवादी है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि फासीवादी लोगों के सिर पर सींग थोड़े न होते हैं। उन्होंने कहा कि फासीवाद एक विचार है, जो लोग ऐसा विचार रखते हैं वो अपने आपको किसी समुदाय से श्रेष्ठ समझते हैं। वो अपनी सारी परेशानियों की जड़ दूसरे समुदाय के लोगों को मानते हैं। जावेद अख्तर ने कहा कि फासीवादी विचार धारा इसी का नमूना है जब आप एक खास समुदाय के लोगों से नफरत करने लगते हैं, आप फासीवादी हो जाते हैं।
वहीं उनके साथ इंटरव्यू में शामिल फिल्म मेकर महेश भट्ट ने कहा कि बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। इंटरव्यू में पूछे गए सवाल कि क्या भारत देश वाकई इस्लामोफोबिक है के जवाब में महेश भट्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि इस्लामोफोबिया 9/11 हमलों के बाद काफी तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि इस डर के माहौल को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से नफरत करना और फैलाना बीजेपी की लाइफलाइन है।












Click it and Unblock the Notifications