दिल्ली पहुंची आंदोलन की आग, प्रदर्शकारियों ने रेलवे स्टेशन फूंका

नयी दिल्ली। सरकारी नौकरी में आरक्षण की मांग कर रहे जाटों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शकारियों ने हिंसक रूप ले लिया है। आंदोलन इतना तेज हो गया है कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ा है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है तो एक बीएसएफ जवान भी घायल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे 53 लोग घायल हो गए हैं तो वहीं हरियाणा के 9 प्रभावित शहरों में से 2 शहर रोहतक और भिवानी में कर्फ्यू लगाकर देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Jat quota stir continues in Haryana, army uses chopper to reach Rohtak

वहीं आज प्रदर्शकारियों ने बूढ़ा खेड़ा रेलवे स्टेशन पर बम फेंककर आग के हवाले कर दिया। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बंदूक की दुकान लूटी है। आंदोलन की आग दिल्ली तक पहुंच गई हैं। हरियाणा से दिल्ली की गाड़ियों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, हलांकि एंबुलेंस को प्रदर्शकारियों ने छूट दी है। जाट आंदोलन के कारण अब दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। दरअसल दिल्ली को हरियाणा के मेहर नहर से पानी मिलता है। अब प्रदर्शनकारी इसे रोक रहे हैं। ऐसे में दक्षिण दिल्ली में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए सेना को कमान सौंप दी गई हैं। सेना गश्त लगा रही है और उन्हें प्रदर्शनकारियों को देखते ही गाली मारने का आदेश दे दिया गया है। इस बीच जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि जब सरकार जाटों की बात सुनने को तैयार नहीं है तो उनके पास सड़कों के उतरने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। मलिक ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य में गैर जाट राजनीति का चेहरा बनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जाट आंदोलन के ख़िलाफ़ आंदोलन कर रहे हैं वे राजनीति से प्रेरित हैं। उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है।

दिल्ली पहुंची आंदोलन की आग

जाट आंदोलन की वजह से दिल्ली में पानी सप्लाई प्रभावित हो सकता है।

प्रदर्शन की वजह से आम जनता प्रभावित हो रही हैं। यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शताब्दी समेत 550 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

  • रेलवे को 200 करोड़ के आसपास नुकसान हुआ है।
  • स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
  • दिल्ली-अंबाला और दिल्ली-बठिंडा रूट भी बुरी तरह प्रभावित है।
  • प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ते बंद करने की वजह से दूध, पेट्रोल और डीज़ल की भारी कमी हो गई है।
  • रोहतक में हिंसक भीड़ ने कुछ पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर राज्य के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर को आग लगा दी।
  • राज्यभर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+