जाट आरक्षण: देखते ही गोली मारने का आदेश, 3 की मौत, दो जिलों में कर्फ्यू

नयी दिल्ली। जाट आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। रोहतक और भिवानी में प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि सेना को बुलाना पड़ा। हिंसा भड़कने के बाद हरियाणा पुलिस ने बिगड़ते हालात के मद्देनजर केंद्र से सेना तैनात करने की मांग की। वहीं हालात को देखते हुए दोनों ही शहरों में कर्फ्यू लगा दी गई।

jat aandolan

इस आंदोलन की वजह से अबतक तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में रोहतक में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के वित्‍त मंत्री के घर पर हमला बोल दिया। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए सोनीपत और पानीपत से जाने वाले सभी रास्‍ते बंद कर दिए गए है।

हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में इंटरनेट सर्विस और एसएमएस सर्विस ब्लॉक कर दिया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर चर्चा की है। उन्होंने लोगों से शांति की अपील की है। जबकि प्रदर्शकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+