Jasprit Bumrah ने पत्नी संजना संग किया रोमांटिक डांस, सामने आया शादी का अनसीन Video

पणजी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दिल का विकेट संजना गणेशन ने ले लिया है। दुनियाभर के धांसू बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने वाले फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को संजना गणेशन ने अपनी नजरों से बोल्ड कर दिया। आपको बता दें कि टीम इंडिया का ये तेज गेंदबाद अब सिंगल नहीं है, सोमवार को उन्होंने टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह ने शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को ये खबर दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से हुई, विवाह समारोह में सिर्फ चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

शादी के बंधन में बंधे बुमराह और संजना

शादी के बंधन में बंधे बुमराह और संजना

संजना गणेशन संग शादी के बंधन में बंधने के बाद जसप्रीत बुमराह का स्टेटस चेंज हो गया है। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें ये कपल बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इसी क्रम में इंस्टाग्राम पर शादी के संगीत कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन एक साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कपल डांस करता ये जोड़ा किसी बॉलीवुड फिल्म का सीन लग रहा है।

जसप्रीत बुमराह और संजना का डांस वीडियो वायरल

जसप्रीत बुमराह और संजना का डांस वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और संजना का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, फैंस के अलावा बॉलीवुड और खेल जगत से भी लाखों लोग पोस्ट के कमेंट बॉक्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई लोगों ने नए नवेले जोड़े को आने वाले जीवन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक साथ खुले दिल से डांस कर रहे हैं, संजना के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह भी कदम से कदम मिला रहे हैं।

शादी में शामिल हुए चुनिंदा मेहमान

शादी में शामिल हुए चुनिंदा मेहमान

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को किसी खिलाड़ी नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह के एक इंस्टाग्राम फैन पेज से साझा किया गया है। बुमराह की शादी की अटकलें उस समय लगाई जाने लगी थी जब उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इंग्लैंड से होने वाले आखिरी टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। अंत में एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने जसप्रीत बुमराह और संजना को शुभकामनाएं देते हुए शादी की पुष्टि की थी।

गोवा में हुई शादी

गोवा में हुई शादी

जसप्रीत बुमराह और संजना की शादी गोवा में हुई थी, समारोह में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। इसके अलावा पार्टी में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी थी। कथित रूप से कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस तरह के उपाय किए गए थे। भारत क्रिकेट टीम से कोई भी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और संजना की शादी में नहीं पहुंचा था।

पति से एक साल बड़ी हैं संजना

पति से एक साल बड़ी हैं संजना

शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब सामने आई हैं जिसमें यह जोड़ा काफी सुंदर और खुश नजर आ रहा है। बता दें कि अहमदाबाद के रहने वाले 27 वर्षीय बुमराह से उनकी पत्नी यानी संजना गणेशन एक साल बड़ी हैं। संजना एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। दोनों का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें संजना बतौर एंकर जसप्रीत बुमराह से सवाल-जवाब करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bumrah-Sanjana wedding Album: संजना की 'गुगली' के शिकार हुए बुमराह, देखें हल्दी से फेरे तक की खूबसूरत Pics

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+