Bumrah-Sanjana wedding Album: संजना की 'गुगली' के शिकार हुए बुमराह, देखें हल्दी से फेरे तक की खूबसूरत Pics

मुंबई। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को गोवा में टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन के साथ सात फेरे ले लिए। अपनी शादी की तस्वीर को जसप्रीत बुमराह ने खुद ही अपने Twitter अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने प्यार और जीवन की नई पारी के बारे में बताया था।

संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

Recommended Video

      Bumrah Sanjana Wedding: Kohli, Hardik & others congratulate the newly-wed couple | वनइंडिया हिंदी

      जसप्रीत ने अपनी शादी की खबर को पूरी तरह से गुप्त रखा था, हालांकि उनकी शादी की खबरें तब से ही चर्चा में थीं, जब से उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी थी। फिलहाल अब पर्दा उठ चुका है और अपनी खतरनाक गेंदों से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त करने वाले जसप्रीत बुमराह खुद टीवी एंकर संजना गणेशन की कातिलाना अदाओं के कारण 'क्लीन बोल्ड' हो चुके हैं।

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      बुमराह की शादी की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनके फैंस लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। अब बुमराह की शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो कि शादी की रस्मों की हैं। हल्दी की रस्मों के देखकर लगता है कि इस समारोह की थीम राजस्थानी थी। हल्दी की रस्मों का वीडियो मुंबई इंडियस टीम की ओर से शेयर किया गया है। ( देखें Video)

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      आपको बता दें कि बुमराह और गणेशन दोनों नेमशहूर डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए गए कपड़ों को पहना था और दोनों ही दुल्हा-दुल्हन के लिबासों में बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रहे थे। मालूम हो कि इस शादी में दोनों की स्टाइलिस्ट शायल सेठ थीं।

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      तो वहीं शादी की कुछ तस्वीरों को फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने भी शेयर किया है। जिन्होंने बुमराह और संजना दोनों की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि बुमराह और गणेशन ने कल गोवा के अलीला दीवा में 7 फेरे लिए थे।

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में दोनों के सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे। कोरोना महामारी के कारण इस शादी में केवल 20 मेहमानों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी और उन सभी को मोबाइल फोन यूज करने से मना किया गया था।

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए तेज गेंदबाज ने ट्वीट किया था कि 'प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है, प्रेम ने हमें चलाया, इसलिए अब हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज का दिन हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है। हम अपनी शादी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं।'

      संजना की गुगली के शिकार हुए बुमराह, देखें wedding Album

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+