केरल की जसना सलीम 6 साल से बना रही हैं भगवान कृष्ण की पेंटिंग, रिश्तेदारों के तानों को भी किया अनसुना
तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 02। केरल के कोझिकोड की रहने वालीं एक मुस्लिम महिला जसना सलीम ने सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की है। दरअसल, जसना सलीम भगवान कृष्ण की भक्ति में इस कदर लीन हैं कि वो पिछले 6 साल से कृष्ण की 500 से अधिक फोटो पेंट कर चुकी हैं। जसना के द्वारा बनाई जाने वाली कृष्ण जी की पेंटिंग के लोग ऐसे दिवाने हैं कि उन्हें अब देशभर से पेंटिंग बनाने के ऑर्डर मिलने लगे हैं। उन्हें सिर्फ केरल से ही नहीं बल्कि कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे पड़ोसी राज्यों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं।

हाल ही जसना ने एक मंदिर में कृष्ण जी की मूर्ति का किया अनावरण
अपने इस हुनर के बारे में बताते हुए जसना सलीम कहती हैं, "मैं 6 साल से कृष्ण के चित्र बना रही हूं। इससे पहले, मैंने अपने जीवन में स्कैच नहीं बनाया है, लेकिन ऐसा लगता है कि कृष्ण की छवि मेरे दिमाग में सालों से छपी हुई है।" जसना ने बताया कि पिछले हफ्ते मुझे उलायनाड श्रीकृष्ण मंदिर में अपनी एक कृष्ण पेंटिंग का अनावरण करने का मौका मिला और यह मेरे जीवन में पहली बार था कि मैं किसी मंदिर के अंदर गई और मूर्ति देखी।

जसना सलीम हैं दो बच्चों की मां
28 साल की जसना सलीम उत्तरी केरल जिले के कोइलैंडी में एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने परिवार में कई रिश्तेदारों की कड़ी आपत्ति को दरकिनार करते हुए अभी तक कृष्ण जी की 500 से ज्यादा पेंटिंग बनाई हैं, जिन्हें राज्य और बाहर बड़ी संख्या में लेने वाले हैं। जसना सलीम शादीशुदा महिला हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

पति ने पेंटिंग नहीं बनाने की दी थी सलाह
जसना सलीम बताती हैं कि कृष्ण जी की मूर्ति बनाने को लेकर उन्हें कई बार घर में ही अपने परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था। उनके पति ने ही ऐसा ना करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने अपने पति के साथ-साथ रूढ़िवादी माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों की बातों को अनदेखा कर अपने इस काम को जारी रखा। जसना सलीम के सभी चित्र, चाहे वे कैनवास पर किए गए हों या कांच पर, सभी एक ही तरह के होते हैं, उनमें बाल कृष्ण माखन खाते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: नजरबंद किए गए जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज, आज जल समाधि लेने का किया है ऐलान
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications