8 गेंद की कीमत 18 करोड़! 1 गेंद पर खर्च हुए 2.25 करोड़? KKR के खिलाड़ी ने शाहरुख खान को पहुंचाया तगड़ा नुकसान

KKR vs GT IPL 2026: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भले ही गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हो, लेकिन ड्रेसिंग रूम के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। टीम ने जिस खिलाड़ी की मैच फिटनेस के लिए हफ्तों इंतजार किया, वह अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 8 गेंदें फेंककर दोबारा चोटिल हो गया।

मथीशा पथिराना सिर्फ फेंक पाए 8 गेंद (KKR vs GT IPL 2026)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का केकेआर के लिए सफर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से शुरू हुआ है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी के'रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट पर सवाल उठने लगे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ करो या मरो के इस मुकाबले में केकेआर ने अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए पाथिराना को प्लेइंग-XI में शामिल किया था। लेकिन उनका यह डेब्यू मैच एक झटके में बुरे सपने में बदल गया।

KKR vs GT 1

केकेआर ने दिए हैं 18 करोड़ रुपये

पाथिराना अपने स्पेल के केवल 1.2 ओवर (यानी कुल 8 गेंदें) ही फेंक पाए थे कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी (मांसपेशियों में खिंचाव) हो गई। दर्द के कारण वे अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सके और उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज हुए पाथिराना पर 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाई थी।

केकेआर को फैंस कर रहे हैं ट्रोल

हालांकि, सीजन शुरू होने से ठीक पहले वे चोटिल हो गए। चोट से उबरने के बाद उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने में लंबा वक्त लगा। जब एनओसी मिली, तो टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सही मौके के लिए बेंच पर बिठाकर रखा। अब जब टूर्नामेंट के सबसे निर्णायक मोड़ पर उन्हें मैदान पर उतारा गया, तो वे पहली ही परीक्षा में दोबारा चोट का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर अब इस महंगी खरीद को लेकर केकेआर मैनेजमेंट को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

IPL 5 Most Successful Coaches: कौन हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कोच? जिन्होंने बदली टीमों की तकदीर
IPL 5 Most Successful Coaches: कौन हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कोच? जिन्होंने बदली टीमों की तकदीर

शुभमन गिल ने जताई नाराजगी

इस हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई और कहा कि उनकी टीम इस मैच में जीत डिजर्व नहीं करती थी। वहीं, केकेआर की बात करें तो वे अपने बचे हुए दोनों मैच जीतकर भी अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकते हैं। ऐसे में प्लेऑफ का गुणा-भाग पूरी तरह नेट रन रेट और अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर करेगा।

PBKS vs RCB Preview: क्या आज ही प्लेऑफ में एंट्री करेगी बेंगलुरु? पंजाब हारी तो टूटेगा चैंपियन बनने का सपना?
PBKS vs RCB Preview: क्या आज ही प्लेऑफ में एंट्री करेगी बेंगलुरु? पंजाब हारी तो टूटेगा चैंपियन बनने का सपना?
IPL 2026: जो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके, वो साई सुदर्शन ने कर दिखाया, तोड़ दिया दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
IPL 2026: जो कोहली-रोहित भी नहीं कर सके, वो साई सुदर्शन ने कर दिखाया, तोड़ दिया दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+