एक बार फिर साथ दिखे जसलीन और अनूप जलोटा, ये Tik Tok Video हुआ वायरल

Recommended Video

    Jasleen Matharu को Anup Jalota ने दिखाया तमंचा | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 से चर्चा में आने वाले अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक बार फिर सु्र्खियों में आ गए हैं। इससे पहले विवादों के चलते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। फिलहाल दोनों कुछ दिनों से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। अब दोनों का एक टिक टॉक वीडियो सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में खास बात ये है कि इसमें अनूप जलोटा जसलीन को तमंचा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

    दोनों 1971 में आई फिल्म का गाना गा रहे हैं

    दोनों 1971 में आई फिल्म का गाना गा रहे हैं

    इस वायरल वीडियो में ये दोनों 1971 में आई फिल्म के एक गाने को गाते दिख रहे हैं। ये गाना रणधीर कपूर और बबिता पर फिल्माया गया था। गाने के बोले हैं- 'आप यहां आए किसलिए, आपने बुलाया इसलिए।' इस टिक टॉक वीडियो में अनूप जलोटा के हाथ में एक तमंचा भी दिख रहा है। जिसे वो जसलीन की तरफ प्वाइंट कर रहे हैं।

    जसलीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    जसलीन मथारू ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। जसलीन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर करती हैं। जानकारी के मुताबिक जसलीन इन दिनों अनूप जलोटा के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का नाम है- 'वो मेरी स्टूडेंट है'।

    दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी

    दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी

    गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की जोड़ी काफी चर्चा में रही थी। दोनों बतौर जोड़ी इस शो पर आए थे। शो पर जसलीन, अनूप जलोटा के काफी करीब दिखी थीं। हालांकि शो खत्म होने के बाद इन दोनों ने साफ कह दिया था कि इनका रिश्ता केवल गुरु शिष्य का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+