कौन था जरनैल सिंह भिंडरावाले जिसके गांव में अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर?

जरनैल सिंह भिंडरावाले का जन्म पंजाब के मोगा में ही हुआ था, जहां पर भगोड़े अमृतपाल सिंह ने कथित तौर पर सरेंडर किया है। भिंडरवाले एक खालिस्तानी आतंकी था, जो ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया था।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह ने एक महीने से ज्यादा समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार पंजाब के मोगा में सरेंडर किया है। मोगा में सरेंडर करने की एक खास वजह मानी जा रही है। यह खालिस्तानी अलगवावादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का जन्मस्थान है।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

भिंडरावाले के जन्मस्थान में अमृतपाल ने किया सरेंडर
कई दिनों से भगोड़ा रहे अमृतपाल सिंह के बारे में दावा किया जाता है कि वह आतंकवादी सरगना भिंडरावाले का अनुयायी है और अपने समर्थकों के बीच वह 'भिंडरावाले 2.0' के तौर पर कुख्यात है। दरअसल, भिंडरवाले खालिस्तानी आतंकवाद का बहुत ही खतरनाक चेहरा है।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

जरनैल सिंह भिंडरावाले कौन था?
जरनैल सिंह भिंडरावाले के खिलाफ करीब 39 वर्ष पहले भारतीय सेना को अबतक का सबसे बड़ा घरेलू ऑपरेशन चलाना पड़ा था, जिसे ऑपरेशन 'ब्लू स्टार' का नाम दिया गया था। 1947 में जन्मे भिंडरवाले का मूल नाम जरनैल सिंह था।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

भिंडरवाले ने स्वर्ण मंदिर को बनाया था ठिकाना
जरनैल सिंह कहने को तो धार्मिक नेता था, लेकिन वह आतंकवाद के दम पर अलग खालिस्तान बनाने का मंसूबा पाले बैठा था। सबसे बड़ी बात की उसने और उसके समर्थकों ने पवित्र हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को ही अपना ठिकाना बना लिया था और उसकी पवित्रता नष्ट कर रहा था।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

किसान परिवार में जन्मा था भिंडरवाले
भिंडरावाले का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था। लेकिन, सिख धर्म में दिलचस्पी की वजह से उसने जल्द ही उसपर काफी पकड़ प्राप्त कर ली और लोगों के बीच इसके लिए जाना भी जाने लगा। ब्रिटैनिका डॉट कॉम के मुताबिक सिखो में उसके प्रभाव को देखते हुए पहले कांग्रेस ने ही शिरोमणि अकाली दल की काट के तौर पर उसका इस्तेमाल किया।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

दमदमी टकसाल का प्रमुख था भिंडरवाले
इस घटना ने भिंडरवाले की महत्वाकांक्षा काफी बढ़ा दी और 1982 में वह हरमंदिर साहिब परिसर में प्रवेश कर गया और भारत विरोधी विचारधारा वाले सिखों और हथियारों का जखीरा जमा करना शुरू कर दिया। वह सिख धर्म के दमदमी टकसाल से जुड़ा था और 1977 में इसका प्रमुख बना था।

jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

जून 1984 में शुरू हुआ ऑपरेशन ब्लू स्टार
धीरे-धीरे भिंडरवाले का आतंक इस कदर बढ़ गया कि वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया। वह सीधे भारत सरकार को चुनौती दे रहा था। आखिरकार जून, 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने भारतीय सेना को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देनी पड़ी।

Recommended Video

    Amritpal Singh Arrested: Amritpal Lady Network के दम पर IB-Police को चकमा देता रहा | वनइंडिया हिंदी
    jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

    भारतीय सेना को भी जबर्दस्त नुकसान हुआ था
    रिपोर्ट्स के मुताबिक आखिरकार करीब 2,000 लोगों की जान जाने के बाद भारतीय सेना के संयुक्त ऑपरेशन में भिंडरवाले का अंत हुआ। लेकिन, द प्रिंट के मुताबिक यह भारतीय सेना का पहला ऐसा घरेलू ऑपरेशन है, जिसमें महज 24 घंटे के अंदर 136 सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी।

    jarnail-singh-bhindranwale-in-whose-village-moga-punjab-amritpal-singh-surrendered

    राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए सिख धर्म का इस्तेमाल किया
    कुल मिलाकर भिंडरवाले एक ऐसा आतंक था, जिसने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा और निहित स्वार्थ के लिए सिख धर्म का ना सिर्फ गलत इस्तेमाल किया, बल्कि स्वर्ण मंदिर जैसे पवित्र स्थान को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया।

    उसने अपना पूरा साम्राज्या हिंसा, नफरत और देश-विरोधी मनसूबों पर खड़ा किया था। ऑपरेशन ब्लू स्टार में उसकी तरह के विचारधारा वाले जो लोग बच गए,वही आज भी विदेशी धरती से भारत-विरोधी अभियान को अंजाम दे रहे हैं, जिन्हें वह खालिस्तान कहते हैं। (भिंडरवाले की पहली तस्वीर फाइल, बाकी यूट्यूब वीडियो के सौजन्य से)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+