दोस्ती की खातिर भारत के लिए एयरक्राफ्ट्स की कीमत में कटौती कर सकता है जापान
नई दिल्ली। भारत और जापान के बीच शिनमायवा US-2 एम्फीबियस विमानों (जल और स्थल में प्रयोग किया जाने वाला विमान) को लेकर होने वाले सौदे की कीमतों में कटौती करने का संकेत जापान ने दिया है। कीमत में कटौती के विचार पर जापान ने कहा है कि वह भारत से केवल आर्थिक लाभ नहीं चाहता है बल्कि एक मित्र देश होने के नाते वह भारत के साथ अपने संबंधों को अधिक महत्व देता है।

पहले ऐसी खबरें आई थी कि कीमत और तकनीक के हस्तांतरण के मसले पर बात न बनने के चलते डील रद्द हो गई है। इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जापान की तरफ से यह बात कही गई है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक जापान 1.6 अरब डॉलर की एयरक्राफ्ट डील में कीमतों में कमी पर विचार कर सकता है।
अखबर ने यह भी लिखा है कि अगर यह डील होता है तो इसका बड़ा प्रतीकात्मक महत्व होगा और चीन को भी यह संदेश जाएगा कि दोनों देशों की बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध बेहद मजबूत हैं।
सीमा विवाद को लेकर चीन से परेशान हैं भारत और जापान
आपको बता दें कि जापान और भारत चीन की ओर से सीमा विवाद पर दिखाई जा रही आक्रमकता से परेशान हैं। जापान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि अगर यह डील होता है तो भारत के साथ हमारे रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे।
उन्होंने कहा कि शिनमायवा US-2 की डील को लेकर भारत के साथ कीमतों पर कुछ असहमतियां हैं। उन्होंने कहा कि जापान भारत के साथ मित्रतापूर्ण संबंधों को बढ़ाने के लिए कीमतों में कमी पर भी विचार कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications