उरी आतंकी हमले में सामने आया PAK का 'बिल्कुल नया' कनेक्शन, मिले दो अहम सबूत
श्रीनगर। उरी आर्मी बेस पर हुए हमले में मारे गए आतंकी पाकिस्तान से थे यह बात अब और पुख्ता हो गई है। मारे गए चार आतंकियों के पास मिले दो जोड़ी वायरलेस सेट जापान में बने हैं। उनमें उर्दू भाषा में लिखा है- 'बिल्कुल नया'।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दोनों सेट्स की डीटेल उनकी निर्माता कंपनी ICOM से मांगी है। एक अधिकारी ने कहा 'वायरलेस सेट किसी भी देश में सुरक्षा एजेंसियों को बेचे जाते हैं। हम पाकिस्तान में इन मॉडल्स की बिक्री की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को भी जानकारी भेजेंगे।'
नक्शे की भी हो रही है जांच
वायरलेस सेट उन 48 चीजों में शामिल हैं दो आतंकियों के पास बरामद हुई हैं। इनमें दो नक्शे भी शामिल हैं जिनमें हमले का प्लान था। हालांकि एक नक्शा जला हुआ है।
आतंकी के पास मिला था भारतीय कंपनी का फोन
मारे गए आतंकियों में से एक के पास मिला फोन भारतीय कंपनी का बना है। IKALL कंपनी के इस फोन के मिलने से NIA हैरान है। पठानकोट हमले की तरह यहां भी आतंकियों ने जीपीएस डाटा डिलीट कर दिया था। हालांकि सूत्रों का कहना है कि सेट्स के सीरियल नंबर से उनकी खरीद और बिक्री संबंधी जानकारी मिल जाएगी। ये डिवाइस एक अमेरिकी कंपनी के हैं।
आतंकियों के पास मिले जूस के पैकेट कराची में बने थे। एनआईए सारे सबूतों को जमा कर बारीकी से उनकी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications