Janta Curfew:आप घर पर ही रहें, इसलिए लोगों को फूल बांट रही है दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली- जनता कर्फ्यू को पूरी तरह से कामयाब बनाने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से आज अनोखी पहल की गई है। दिल्ली पुलिस के लोग जगह-जगह उन लोगों को फूल बांट रहे हैं जो अनजाने या अज्ञानता की वजह से जनता कर्फ्यू की गंभीरता का उल्लंघन करते दिख रहे हैं। वैसे इन लोगों की तादाद बहुत ही मामूली है, लेकिन कोरोना वायरस के संकट की गंभीरता के मद्देनजर संक्रमण के चेन को हर हाल में तोड़ना जरूरी है। बता दें कि पीएम मोदी ने आज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है।

दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल

दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल

जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर निकले गिने-चुने लोगों को चौंका दिया। दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी प्रधानमंत्री की ओर से जनता के द्वारा, जनता के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू के आह्वान का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से पेश नहीं आ रहे। बल्कि, उन्होंने ऐसे लोगों को फूल देकर उनका दिल जीत लिया और जो लोग अभी तक इस कर्फ्यू की अहमियत नहीं समझ पाए थे, उन्हें इसकी गंभीरता का शायह अहसास भी हुआ। कई जगह पर सड़कों पर कर्फ्यू तोड़कर बिना किसी खास वजह के निकले लोगों में शर्मिंदगी देखी गई। नई दिल्ली के डीसीपी ने अपने एक ट्वीट में पुलिस वालों की ओर से गुलाब का फूल देने की कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, "हम आपकी सुरक्षा के लिए सड़कों पर हैं। प्लीज घर पर ही रहिए!! पुलिस वाले गाड़ी वालों को फूल देकर उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि घर पर ही रहें। प्लीज हमारा साथ दीजिए!! "

पीएम की अपील पर दिल्ली पुलिस का साथ

पीएम की अपील पर दिल्ली पुलिस का साथ

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संदेश में नागरिकों से अपील की थी कि रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे तक रात के 9 बजे तक अपने घरों पर ही रहें। इसे उन्होंने जनता कर्फ्यू का नाम दिया था। पीएम की ओर से जनता कर्फ्यू का आह्वान कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के मकसद से किया गया है, साथ ही साथ लोगों को इसके खतरे की गंभीरता का अहसास कराने के लिए भी किया गया है। इस दौरान 14 घंटे तक आपात सेवाओं में जुटे नागरिकों को छोड़ बाकी सबसे आज घर में ही सेल्फ क्वारंटाइन के पालन करने को कहा गया है। पीएम की इस अपील का पूरे देश में व्यापक असर दिख रहा है। दिल्ली की सड़कें खाली हैं और जो भूले-भटके लोग नजर आ रहे हैं, उन्हें फूल देकर पुलिस वाले सम्मान के साथ घर पर ही रहने का अनुरोध कर रहे हैं।

हमारे संयम और संकल्प से भागेगा कोरोना

हमारे संयम और संकल्प से भागेगा कोरोना

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि दवा दुकान और ग्रॉसरी स्टोर्स को इस जनता कर्फ्यू से अलग रखा जाएगा। रविवार सुबह उन्होंने जनता कर्फ्यू को लेकर ट्वीट भी किया है। उन्होंने कहा है- 'जनता कर्फ्यू शुरुआत है। मैं राष्ट्रीय स्तर के इस अभियान में सभी नागिरकों से हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाना चाहता हूं। हमारे संयम और दृढ़ संकल्प से यह वैश्विक महामारी परास्त होगी।' गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर के जरिए लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान में भागीदार बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पहल से वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+