सुष्मिता सेन का इमोशनल लेटर-आज मैंने जाह्नवी और खुशी में श्रीदेवी की ताकत देखी

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के यूं अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड अभी भी सदमे में हैं, किसी को यकीन नहीं था कि भारत की पहली महिला सुपरस्टार इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देगी। सबसे ज्यादा दुखों का पहाड़ तो श्रीदेवी को उन दो बेटियों पर टूटा है, जिनके लिए श्रीदेवी केवल एक मां नहीं बल्कि दोस्त, संरक्षक और गाइड थीं, जिनकी छांव में बड़े होकर इन दोनों बच्चियों को अपने सारे सपने पूरे करने थे लेकिन किस्मत ने आज उनसे उनकी छांव छीन ली है। दुख की इस घड़ी में हर कोई बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ खड़ा है, पूर्व ब्राह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन सोशल मीडिया अपना दुख जाहिर करते हुए ऐसी इमोशनल बात लिखी है, जिसे देखकर हर कोई रो पड़ेगा।

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी बड़ी बात

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी बड़ी बात

सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि आज उस महिला को मैंने गुड बॉय कह दिया, जिसने मुझे 14 साल की उम्र में प्रेरित किया था। आज प्रेयर मीट में मैंने श्रीदेवी मैडम की ताकत को उनकी दोनों बेटियों के पालने के तरीके में पाया, उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई। ये ही है इस महान कलाकार की असली ताकत।

श्रीदेवी जी ने मुझे हमेशा प्रेरित किया: सुष्मिता

श्रीदेवी जी ने मुझे हमेशा प्रेरित किया: सुष्मिता

सुष्मिता ने लिखा है कि मैं श्रीदेवी जी के अंतिम दर्शन करके आ रही हूं। उन्होंने मुझे शुरू से ही प्रेरित किया है। उनका डांस, उनकी एक्टिंग, उनकी फिल्म चांदनी..सब कमाल का था। मैं उनको स्क्रीन पर देखकर आइडलाइज करती थी। जब मैं उनके अंतिम दर्शन करने गई थी तो उनकी बेटियों को देखकर मुझे अहसास हुआ कि उन्होंने अपनी बेटियों को किस तरह बड़ा किया है।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी 21 साल की हैं

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी 21 साल की हैं

आपको बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी 21 साल की हैं और फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी। वहीं, उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर अभी 17 साल की हैं।

एक मां का सपना रह गया अधूरा

एक मां का सपना रह गया अधूरा

श्रीदेवी शुरू से ही अपनी बच्चियों के भविष्य के लिए चितिंत रहती थीं, वो भी हर मां की तरह अपनी बच्चियों की सफलता और शादी का सपना देख रही थी लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था और अपनी बेटी की पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही दुनिया छोड़कर चली गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+