Janhvi Kapoor के साथ नजर आया 'मिस्ट्री ब्वॉय', समुद्र के किनारे दिखाई दी दोनों की केमिस्ट्री
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म 'रूही' की रिलीज के बाद इन दिनों अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स में छुट्टियां मना रही हैं। जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनको समुद्र के किनारे सुकून के पल बिताते देखा जा सकता है। इस तस्वीरों की खास बात यह है कि लॉस एंजिल्स में जाह्नवी कपूर अकेली नहीं हैं, उनके साथ एक लड़का भी नजर आ रहा है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप शुरू हो गई। यूजर्स जाह्नवी के साथ नजर आ रहे मिस्ट्री ब्वॉय के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

लॉस एंजिल्स में विकेशन मना रहीं जाह्नवी
कॉमेडी-हॉरर मूवी 'रूही' की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर इन दिनों लॉस एंजिल्स में अपना विकेशन मनाने पहुंची हैं। उन्होंने वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। पोस्ट के कैप्शन में जाह्नवी ने लिखा, 'अब बस महज एक मिनट हुआ है लॉस एंजिल्स में और ये जगह मुझे घर जैसी लगने लगी है।' जाह्नवी फोटो इस वजह से भी चर्चा में है कि उनके साथ एक लड़का भी नजर आ रहा है जिसकी पहचान एक्ट्रेस ने नहीं बताई।

समुद्र किनारे पोज देती नजर आईं जाह्नवी
जाह्नवी ने जो फोटोज पोस्ट की हैं उनमे वह काफी सूबसूरत और रिलैक्स दिख रही हैं। उनके आउटफिट की बात करें तो उन्होंने गुलाबी टॉप और वाइट जॉगर पहना हुआ है साथ ही जाह्नवी के बाल खुले हुए हैं। इसके अलावा अपनी कमर में जाह्नवी ने एक व्हाइट स्वेटर भी बांध रखा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस समुद्र के किनारे अलग-अलग अंदाज में तस्वीरों के लिए पोज दे रही हैं। फोटो में उनकी अदाएं देख उनके फैंस दीवाने हो गए हैं।

कौन है मिस्ट्री ब्वॉय ?
इंटरनेट पर जाह्नवी कपूर के साथ विकेशन पर नजर आ रहे लड़के को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग अपनी अलग-अलग राय कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं। एक्ट्रेस के साथ दिखाई दे रहे लड़के ने काले रंग की टी-शर्ट और उसी कलर की पैंट पहना हुआ है। फोटो में युवक का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वह कौन है इसके बारे में जाह्नवी ने अपने पोस्ट में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मिस्ट्री ब्वॉय के साथ उनकी केमेस्ट्री खूब जच रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर जाह्नवी काफी एक्टिव रहती हैं और वह समय-समय पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: मां बनने जा रहीं श्रेया घोषाल ने मनाया मां का 60वां बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा बेहद प्यारा मैसेज












Click it and Unblock the Notifications