श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने मैगजीन के लिए किया अपना पहला शूट, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म रिलीज होने में भले वक्त हो, लेकिन वो अभी से ही स्टार बन गई हैं। फिर चाहे वो कहीं जाह्नवी शूट पर जाती हों या किसी इवेंट में, भीड़ उन्हें तुरंत घेर लेती है। जाह्नवी की तस्वीरें भी तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, जैसे ये मैगजीन कवर हो रहा है।

Janhvi Kapoor

मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म रिलीज होने में भले वक्त हो, लेकिन वो अभी से ही स्टार बन गई हैं। फिर चाहे वो कहीं जाह्नवी शूट पर जाती हों या किसी इवेंट में, भीड़ उन्हें तुरंत घेर लेती है। जाह्नवी की तस्वीरें भी तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, जैसे ये मैगजीन कवर हो रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले एक मैगजीन के लिए कवर शूट किया है, जिसके तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

जाह्नवी ने शूट किया अपना पहला कवर

जाह्नवी ने शूट किया अपना पहला कवर

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने हाल ही में अपना पहला मैगजीन कवर शूट किया है। वो इंटरनेशनल मैगजीन वोग इंडिया के जून महीने के एडिशन में दिखाई देंगी। इस मैगजीन के लिए शूट की गई तस्वीरें जाह्नवी ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जाह्नवी ने इस मैगजीन में अपनी पहली फिल्म 'धड़क', अपना पहला मैगजीन कवर और अपने पहले इंटरव्यू पर चर्चा की।

फैंस ने की जमकर तारीफ

फैंस ने की जमकर तारीफ

इस मैगजीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। जाह्नवी के लुक्स का हर कोई ही दीवाना हो गया है। लोगों ने उनके कवर की तारीफ में एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप अपनी मां की तरह ही खूबसूरत हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर हैं। आपमें आपकी मां की झलक दिखती है।' फैंस ने तो जाह्नवी के लिए तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

जल्दी रिलीज होगी पहली फिल्म

जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया और करण जौहर फिल्म के निर्माता है। फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+