जाह्नवी कपूर ने लिया बैली डांस चैलेंज, इंस्टाग्राम पर दिखाए शानदार डांस मूव्स
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म पर्दे के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी उतनी ही चर्चित रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बैली डांस चैलेंज लिया और उसे पूरा कर इंस्टग्राम की स्टोरी पर भी शेयर किया। वहीं फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी जाह्नवी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसे जाह्नवी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

'डांस दीवाने' के टाइटिल ट्रैक पर जाह्नवी ने किया बैली डांस
जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर एक मिरर के सामने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। वे अपनी फ्लैक्सिबल बॉडी को बेहद शानदार तरीके से हिलाती दिखीं। जाह्नवी ने शशांक खैतान को इस चैलेंज के लिए शुक्रिया किया। गाने की धुन के साथ उनके मूव्स बिलकुल परफेक्ट दिखाई पड़ रहे हैं।
View this post on Instagram#janhvikapoor belly dancing moves 🔥🔥🔥🔥
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ दिखाई पड़ेंगी जाह्नवी
जाह्नवी पहली बार राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। 'रूही अफ्जा' मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म 20 मार्च, 2020 में रिलीज होगी। राजकुमार राव इस फिल्म के जरिए दिनेश विजन के साथ तीसरी बार काम करेंगे। इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री' और 'मेड इन चाइना' में भी दिनेश विजन के साथ काम कर चुके हैं। वहीं जाह्नवी और राजकुमार पहली बार साथ होंगे। फिल्म में वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।

'धड़क' से किया था जाह्नवी कपूर ने डेब्यू
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले साल मराठी फिल्म सैराट की रीमेक 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रुहीअफ्जा के अलावा जाह्नवी इन दिनों 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कारगिल गर्ल की कहानी भारतीय वायु सेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा जाह्नवी कपूर, करण जौहर की पीरियम ड्रामा तख्त में भी नजर आएंगी। ये मुगलों के दौर की कहानी है।
यह भी पढ़ें- विद्या बालन ने पानी में दिखाया बोल्ड अंदाज, फोटो देख प्रियंका-सोनाक्षी ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications