लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, NDA से अलग हुई ये पार्टी, कहा- 'हम अब उनके साथ नहीं'

Pawan Kalyan break alliance with NDA: 2024 में होने वाले देश के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और इसके साथ ही सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच किलेबंदी होने लगी है।

लेकिन, इस बीच एनडीए को दक्षिण भारत में एआईएडीएमके के बाद एक और झटका लगा है। दरअसल जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने ऐलान कर दिया है कि वो टीडीपी के साथ हैं और इसलिए एनडीए से अलग हो रहे हैं।

narendra modi

पवन कल्याण ने एनडीए छोड़ने का ऐलान करते हुए बताया, 'तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का समर्थन करने के लिए मैं एनडीए से अलग हो गया हूं। टीडीपी एक मजबूत पार्टी है और प्रदेश के विकास के लिए आंध्र प्रदेश को टीडीपी सरकार की जरूरत है। टीडीपी आज संघर्ष कर रही है और इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं। इन हालातों में टीडीपी को जन सैनिकों की जरूरत है और हमारा पूरा समर्थन उनके साथ है। टीडीपी और जनसेना अगर हाथ मिलाते हैं तो आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जाएगा।'

एनडीए की बैठक में शामिल हुए थे पवन कल्याण
आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में जब एनडीए के घटक दलों और गठबंधन में शामिल होने वाली नई पार्टियों को बैठक के लिए बुलाया गया था, तो पवन कल्याण की पार्टी का नाम भी लिस्ट में शामिल था। पवन कल्याण ने खुद बताया था कि उन्हें एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है और वो दिल्ली जा रहे हैं।

पवन कल्याण ने शेयर की थी शाह-नड्डा से मुलाकात की तस्वीरें
यही नहीं, पवन कल्याण ने बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की। मुलाकात की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पवन कल्याण ने लिखा था कि भाजपा के साथ उनका गठबंधन आंध्र प्रदेश में काफी आगे तक जाएगा। लेकिन, गुरुवार को पवन कल्याण ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+