JammuAndKashmir: पाकिस्तान डरपोक देश, उस पर भरोसा नहीं कर किया जा सकता: डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, अपने वादे से मुकरे पाक ने एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा है, इसकी निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने पाकिस्तान को कायर देश की संज्ञा दी है, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान डरपोक देश है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। हम उसकी तरफ से लगातार किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन की निंदा करते हैं।

जबकि इससे पहले सूबे की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि DGMO के बीच बातचीत के बाद भी ऐसा हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीमा के दोनों तरफ लोग मर रहे हैं, DGMO स्तरीय बातचीत दोबारा होनी चाहिए। इस खूनखराबे को बंद करना चाहिए, इसमें दोनों ओर की जनता को कष्ट पहुंच रहा है।
कश्मीर नफरत की आग में सुलग रहा
गौरतलब है कि रमजान के पवित्र महीने में भी कश्मीर नफरत की आग में सुलग रहा है, पाकिस्तान बीती रात करीब रात 01:15 बजे से अखनूर सेक्टर पर गोलाबारी कर रहा है, जिसके चलते बीएसएफ के ASI एसएन यादव और कांस्टेबल वीके पांडे शहीद हो गए हैं, जबकि 7 नागरिक घायल हैं। भारत की ओर से भी जवाबी हमला किया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी को देखते हुए अखनूर सेक्टर के परगवाल के लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications