#JammuAndKashmir: तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर

जम्मू। यहां के तंगधार सेक्टर में सेना ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, इस ऑपरेशन में 4 आतंकी मारे गए हैं, सर्च ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार अपनी नापाक हरकतें करने की कोशिश कर रहे हैं।

J&K: तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 4 आतंकी ढेर

शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के निहामा में सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका था। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद से इलाके में सर्च ऑप्रेशन जारी है।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कश्मीर में सुरक्षा बलों ने नया नारा दिया है- उन्हें जिंदा पकड़ो।' बताया जा रहा है कि कश्मीर में इस नए नारे का मुख्य उद्देश्य होगा- आंतकवादी संगठन में शामिल होने वाले नए लड़कों पर। जिंदा पकड़ने के बाद सुरक्षा बल उन्हें उनके परिवार के पास वापस लौटने के लिए प्रेरित करेंगे।

उद्देश्य आतंकवादियों के जमीनी नेटवर्क को ध्वस्त करना

सुरक्षा बलों के अधिकारियों का कहना हैं कि इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य आतंकवादियों के जमीनी नेटवर्क को ध्वस्त करना है। जमीन पर काम करने वाले युवाओं को कट्टर बनाकर उन्हें जेहाद में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+