बिहार : बाल-बाल बची जम्मूतवी एक्सप्रेस, रेल पटरी पर गिरा चट्टान

पुलिस के अनुसार, गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के समीप जदुग्राम के पास रेल पटरी पर पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गया। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस उस ट्रैक पर आ रही थी। रेलगाड़ी के चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए रेलगाड़ी को चट्टान से टकराने से पहले ही रोक दिया। रेलगाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी।
हादसे के बाद इस मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी चट्टान को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के बाद इस रेलखंड पर चलने वाली रेलगाड़ियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications