क्यों शारदा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को जिहाद का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा ?

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर का स्टूडेंड एहतिशाम बिलाल ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी में बीएससी एमआईटी (मेडिकल इमैजिंग टेक्नॉलोजी) की पढ़ाई करने के लिए आया था, लेकिन अब वह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ज्वॉइन कर आतंकी बन चुका है। आतंकी बन चुके एहतिशाम के पिता बिलाल अहमद सोफी अपने बेटे से वापस आने के लिए गुहार लगा रहे हैं। चार भाइयों के संयुक्त परिवार में एहतिशाम अकेला लड़का था, जिसने अब जिहाद करने की ठानी है। 10वीं में 85 फिसदी अंक हासिल करने वाला आतंकी बन चुका एहतिशाम के इस खतरनाक कदम को लेकर उसका पूरा परिवार हैरान है।

अफगानी स्टूडेंट समझकर पीटा था

अफगानी स्टूडेंट समझकर पीटा था

पिछले महीने 10 अक्टूबर की घटना है, जब शारदा यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने मिलकर एहतेशाम को अफगानी छात्र समझकर बुरी तरह से पीट दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ और जिसके बाद कश्मीर घाटी में लोगों में उबाल देखने को मिला। इस घटना के बाद एहतेशाम के पिता अपने बेटे से मिलने के लिए कश्मीर से ग्रेटर नोएडा की यूनिवर्सिटी पहुंचकर पुलिस से मामला सुलझाने की बात कही थी। एहतेशाम के पिता बिलाल ने उनके बेटे के साथ मारपीट में शामिल दोषियों को सजा दिलाने के लिए एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। बिलाल को उसके बेटे ने बताया था कि जब वह क्लास से लौट रहा था, तब कुछ छात्रों ने उसे कैंपस में पीट दिया।

बिलाल नहीं चाहते थे कि दोषियों का करियर बर्बाद हो

बिलाल नहीं चाहते थे कि दोषियों का करियर बर्बाद हो

अफगानी स्टूडेंट समझकर एहतेशाम को पीटा गया था, लेकिन जिन लोगों ने उसे पीटा उन्होंने बिलाल से माफी मांगते हुए कहा था कि यह सबकुछ गलती से हुआ है। News 18 के मुताबिक, बिलाल नहीं चाहता थे कि जो स्टूडेंट्स मारपीट में शामिल थे, उनके खिलाफ एफआईआर हो, क्योंकि इससे उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। बिलाल ने कहा कि वे शांति से इस मामले से निपटना चाह रहे थे। बिलाल के पिता ने कहा कि जब मारपीट में शामिल स्टूडेंट्स ने उनसे माफी मांगी तो, उन्हें लगा कि अब सब कुछ सही हो रहा है।

28 अक्टूबर को हुआ था गायब

28 अक्टूबर को हुआ था गायब

कश्मीरी स्टूडेंट जब 28 अक्टूबर को अचानक गायब हो गया, तब यूनिवर्सिटी ने लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई और उधर बिलाल ने भी श्रीनगर के खान्यार में एफआईआर दर्ज करवाई। 2 नवंबर को एहतेशाम की आईएस के झंडे के आगे खड़े और एके-47 लेकर एक तस्वीर घाटी में सबसे पहले वायरल हुई तो सभी की होश उड़ गए। उसके देर बाद एक ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एहतेशाम ने कहा कि उसने ISJK (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर) ज्वॉइन कर लिया है।

मां ने कहा- या तो आ जाओ, या हमें मार जाओ

मां ने कहा- या तो आ जाओ, या हमें मार जाओ

अपने वायरल ऑडियो में एहतेशाम कह रहा है कि कैसे कैंपस में उसकी पीटाई हुई। हथियार थामने के बाद एहतेशाम ऑडियो के जरिए संदेश देता है कि लड़ने के लिए जिहाद ही एक मात्र जरिया है। एहतेशाम कहता है, 'हमारा खून सफेद नहीं है। हम तु्म्हें खून के आंसू रुलाएंगे। मैं उन काफिरों (गैर-मुस्लिम) की आंखों में देख रहा था, जिसने ग्रुप बनाकर मुझे कुत्ते की तरह पीटा। मुझे लगा कि मैंने जिहाद का हिस्सा बनने के लिए देरी कर दी थी। लेकिन अब और नहीं।' पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और कोशिश में लगी है कैसे भी करके एहतेशाम को घर लाया जाये। आतंकी बन चुका अपने घर के चिराग को वापस आने के लिए गुहार लगा रही एहतेशाम की मां कहती है कि अगर तुम वापस नहीं आना चाहते तो हम सभी को मारकर चले जाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+