जम्मू कश्मीर: सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवानों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों का एक ट्रक बुधवार को खाई में गिरने से दो की मौत हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सेना के जवान निकाय ट्रक में बैठकर चुनावों के लिए कश्मीर जा रहे थे, ड्राइवर असंतुलित हो गया और ट्रक खाई में गिर गया।

जम्मू कश्मीर के बनिहाल के पास यह हादसा हुआ है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, एक बीएसएफ जवान और ट्रक ड्राइवर की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में होने वाले निकाय चुनाव के लिए जवानों से भरा ट्रक श्रीनगर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है।
जम्मू कश्मीर में बनिहाल कस्बे को 'गेटवे ऑफ कश्मीर' के रूप में माना जाता है। बनिहाल एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां अक्सर इस प्रकार की घटनाएं होती है। जम्मू कश्मीर में सेना के लिए दिन की यह दूसरी दुखद खबर है, इससे पहले इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक भारतीय जवान को पाकिस्तानी सेना ने गला चीर कर मार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications