जम्मू-कश्मीर में सीमा पर BSF को मिली एक सुरंग, जवानों को शक, घुसपैठियों के लिए बनाया गया हो रास्ता
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर BSF को मिली एक सुरंग, जवानों को शक, घुसपैठियों के लिए बनाया गया हो रास्ता
श्रीनगर: Jammu Kashmir tunnel in RS Pura sector:जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा एक सुरंग जैसी संरचना का खुलासा किया गया है। इस सूचना के बाद इलाके को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। बीएसएफ के जवानों को शक है क यह घुसपैठियों के आने जाने के के लिए ये सुरंग खोदी गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि मामले की जांच में अभी हमे लगे हैं, कुछ भी पुष्टी के साथ नहीं कहा जा सकता है। जीरो लाइन के साथ सटी जमीन के पास सुरंग मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिस जगह पर सुरंग मिली है, वहां किसान धान की कटाई कर रहे थे। किसानों ने ही सुरंग की जानकारी BSF को दी थी।

भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में जिस सुरंग का पता लगाया है वो भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है। सूत्रों के मुताबितक सुरंग आरएस पुरा सेक्टर में मिला है। बएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर विश्लेषण के लिए मौजूद है।
अगस्त में भी मिला था ऐसा सुरंग
बीएसएफ के जवानों को एक ऐसा ही सुरंग इसी इलाके में अगस्त 2020 में भी मिला था, वह पाकिस्तान की ओर से खुदा हुआ था। जवानों ने बताया था कि सुरंग के मुहाने पर रखी प्लास्टिक की रेत भरी 8-10 बोरियां थी,जिसपर पाकिस्तान के चिह्न थे। बीएसएफ ने इससे पहले भी सीमा पर कई सुरंगों का पता लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications