जम्मू-कश्मीर: बडगाम में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सोमवार सुबह सुरक्षाबलों को इलाके में आंतकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बडगाम जिले के जिन पांचाल इलाके में सेना के जवान जैसे ही सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंचे आतंकियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में 53 राष्ट्रीय राइफल्स, बडगाम पुलिस और सीआरपीएफ इस ऑपरेशन में शामिल हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सेना ने अब तक 3 आतंकियों को मार गिराया है। अभी भी मुठभेड़ जारी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। सुरक्षाबलों को मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में 4 से 5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। मुठभेड़ शुरू होते ही पूरे जिले की मोबाइल सेवाएं रोक दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications