जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में PDP नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत
जम्मू कश्मीर: आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में PDP नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी की मौत
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की पुलिस ने जानकारी दी है कि आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में श्रीनगर के नाटीपोरा में एक पीडीपी (PDP) नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी मंजूर अहमद घायल हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके थोड़े देर बाद ये जानकारी दी है कि पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी मंजूर अहमद की मौत हो गई है।
Recommended Video

पुलिस के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में पीडीपी नेता परवेज अहमद के घर पर फायरिंग हुई थी। परवेज अहमद का घर श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके में है। आतंकियों के फायरिंग में परवेज अहमद के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ ) को गोली लग गई। इलाज के दौरान पीएसओ मंजूर अहमद की मौत हो गई है। फिलहाल परवेज अहमद के घर के इलाके को सुरक्षाबलों के जवानों ने घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
पीडीपी नेता परवेज अहमद ने मीडिया चैनल से बात करते हुए इस हमले के बाद कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार ने उनकी जान जोखिम में जानबूझकर डाली है। उन्होंने कहा, सरकार ने जानकर मेरी सुरक्षा में कमी की थी। इसी वजह से मैं आतंकियों के निशाने पर आया हूं।












Click it and Unblock the Notifications